पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने विधानसभा में वर्ष 2025-26 के लिए 2 लाख 36 हजार करोड़ रुपये का बजट पेश किया है। चीमा ने ऐलान किया कि सरकार पंजाब के लोगों के कल्याण के लिए गंभीर है। लोगों को बेहतर स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जाएगा। पंजाब को सेहतमंद पंजाब बनाएंगे, सरकार सूबे में ड्रग्स सेंसेज करवाएगी। इसके लिए 150 करोड़ रुपये का फंड आवंटित किया गया है। बॉर्डर पर एंटी ड्रोन प्रणाली इंस्टॉल की जाएगी, जिसके लिए 110 करोड़ रुपये का फंड आवंटित किया गया है। पहले ‘बीमार पंजाब’ था, कांग्रेस और बीजेपी-अकाली सरकारों ने हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर के नाम पर कोई काम नहीं किया। अस्पताल खस्ता हालत में थे और डॉक्टरों की कमी थी। अब मान सरकार सूबे को ‘सेहतमंद पंजाब’ बना रही है।
बीमा कवर बढ़ाकर किया दोगुना
राज्य सरकार ने 65 लाख परिवारों को स्वास्थ्य बीमा कवर में लाने का ऐतिहासिक फैसला लिया है। परिवारों का बीमा कवर बढ़ाकर 5 लाख से 10 लाख रुपये किया गया है। मुख्यमंत्री सरबत सेहत बीमा योजना लागू की जाएगी, जिसके तहत ‘सेहत कार्ड’ बनाए जाएंगे। इस पहल के लिए सरकार ने 778 करोड़ का बजट आवंटित किया है।
यह भी पढ़ें:पंजाब में मुफ्त मिलती रहेगी 300 यूनिट बिजली, 7713 करोड़ का बजट प्रस्तावित; चीमा ने किए ये ऐलान
पिछले तीन साल में 881 आम आदमी क्लीनिक स्थापित किए गए हैं, जिनमें रोजाना 70000 से अधिक मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं। अब तक 3 करोड़ से अधिक मरीज स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ ले चुके हैं। बजट में आम आदमी क्लीनिकों के लिए 268 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। पंजाब में ‘फरिश्ते योजना’ लागू होगी। इसके अंतर्गत दुर्घटना पीड़ितों के उपचार और वित्तीय सहायता के लिए 10 करोड़ का फंड आवंटित किया गया है।
रंगला पंजाब विकास योजना शुरू
आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार प्रदेश में ‘रंगला पंजाब’ विजन लागू करने के लिए काम कर रही है। इसी विजन को लेकर आप 2022 में जनता के समक्ष आई थी, जिसको ऐतिहासिक समर्थन मिला और पंजाब में पहली बार सरकार बनी। अब हर जिले में ‘रंगला पंजाब’ विकास योजना शुरू होगी, जो स्थानीय विकास की जरूरतों को पूरा करेगी।
यह भी पढ़ें: पंजाब बजट में आज हो सकते हैं ये 5 बड़े ऐलान, नशे की रोकथाम से लेकर हेल्थ स्कीम पर AAP सरकार का फोकस
यह फंड जिला उपायुक्तों द्वारा विधायकों, समुदायों और नागरिकों की सिफारिशों पर खर्च किया जाएगा। सड़कों, पुलों, स्ट्रीट लाइट्स, क्लीनिकों, अस्पतालों, स्कूलों में पेयजल सुविधाओं और स्वच्छता को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए बजट में कुल 585 करोड़ (प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए 5 करोड़ रुपये) का फंड आवंटित किया जाएगा। इस योजना का जनता को सीधा लाभ मिलेगा।
संबंधित खबरें
हत्या के 26 दिन बाद झोटा का अंतिम संस्कार, लोगों ने नम आखों से दी विदाई
5 hrs ago5 मर्डर, 30 FIR... पढ़ें इथियोपिया से डिपोर्ट गैंगस्टर की क्राइम हिस्ट्री
10 hrs agoAAP विधायक अमनदीप कौर के ठिकानों पर छापेमारी को लेकर BJP पर निशाना
1 day agoपंजाब में हॉकी विश्व कप की तैयारी, भारत ने जीती ट्रॉफी
1 day ago60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
2 days agoकर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी
2 days agoभगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता 50% से बढ़ाकर 53% किया
3 days agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
3 days ago2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी... झोटा के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति
4 days agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines