पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बुधवार को विधानसभा में साल 2025-26 का बजट पेश किया। कुल 2 लाख 36 हजार करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया है। चीमा ने कहा कि पावर सेक्टर को बेहतर करने के लिए सरकार ने काफी प्रयास किए हैं। पंजाब के लोग भूले नहीं हैं कि कैसे उन्हें कांग्रेस और बीजेपी-अकाली सरकारों में लंबे-लंबे पावर कट्स से गुजरना पड़ता था? किसानों को रातभर खेतों में पानी देने के लिए जागना पड़ता था। कांग्रेसी और बीजेपी-अकाली सरकारों ने कभी भी पावर इन्फ्रास्ट्रक्चर को सुधारने पर ध्यान नहीं दिया, बल्कि बत्ती गुल पंजाब बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
मान सरकार पावर सेक्टर में लाई क्रांति
चीमा ने कहा कि मान सरकार पावर सेक्टर में बड़ी क्रांति लाई है। 3 साल में सूबे को बत्ती गुल पंजाब से बत्ती फुल पंजाब बनाया है। पंजाब के 90 फीसदी परिवारों को 300 यूनिट फ्री बिजली दी जा रही है, जिससे उनका आर्थिक बोझ कम हुआ है। 2025-26 वित्त वर्ष के लिए पावर सेक्टर को 7713 करोड़ का फंड आवंटित किया गया है। इसके तहत घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट मुफ्त बिजली मिलती रहेगी।
पीएसपीसीएल देश में 7वें नंबर पर
चीमा ने कहा कि 78 वर्षों बाद भी पंजाब के कई गांवों में स्ट्रीट लाइट्स नहीं थीं, अब मुख्यमंत्री स्ट्रीट लाइट योजना के तहत 2.5 लाख लाइट्स लगाई जाएंगी। पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) सुविधाएं प्रदान करने के मामले में अब देश में 7वें स्थान पर है और पिछले साल के B से A ग्रेड में अपग्रेड हुआ है। बजट पेश करते वित्त मंत्री चीमा ने स्वास्थ्य बीमा स्कीम के तहत 778 करोड़ रुपये आवंटित करने का ऐलान किया। चीमा ने कहा कि सभी लोगों को सेहत कार्ड जारी किए जाएंगे, जिससे उन्हें पंजाब के सरकारी और निजी अस्पतालों में 10 लाख रुपये तक के कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी।
यह भी पढ़ें: पंजाब बजट में आज हो सकते हैं ये 5 बड़े ऐलान, नशे की रोकथाम से लेकर हेल्थ स्कीम पर AAP सरकार का फोकस
यह भी पढ़ें:कर्जा लेने के बाद भी महिलाओं को नहीं मिल रहे हैं हजार रुपये; नेता प्रतिपक्ष का पंजाब सरकार पर हमला
संबंधित खबरें
हत्या के 26 दिन बाद झोटा का अंतिम संस्कार, लोगों ने नम आखों से दी विदाई
3 hrs ago5 मर्डर, 30 FIR... पढ़ें इथियोपिया से डिपोर्ट गैंगस्टर की क्राइम हिस्ट्री
7 hrs agoAAP विधायक अमनदीप कौर के ठिकानों पर छापेमारी को लेकर BJP पर निशाना
1 day agoपंजाब में हॉकी विश्व कप की तैयारी, भारत ने जीती ट्रॉफी
1 day ago60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
2 days agoकर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी
2 days agoभगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता 50% से बढ़ाकर 53% किया
3 days agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
3 days ago2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी... झोटा के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति
3 days agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines