पंजाब वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने आज विधानसभा में 2,36,080 करोड़ रुपये का 2025-26 बजट पेश किया है। पंजाब सरकार ने अपने तीसरे बजट में काफी बदलाव किए हैं। इस बार के बजट में पंजाब को नशामुक्त बनाने के लिए खास प्रावधान किया गया है। इसके अलावा, राज्य के शहरों में सड़कों के विकास पर भी खास ध्यान दिया गया है। इसके साथ ही, पंजाब सरकार ने राज्य की युवा शक्ति पर भी फोकस किया है।
पंजाब का सक्सेस रेट
वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने बताया कि बजट में कौशल प्रशिक्षण और करियर काउंसलिंग के लिए 230 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जो पिछले साल की तुलना में 50 प्रतिशत से अधिक है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि पंजाब का सक्सेस रेट 74.6 प्रतिशत है, जो देश में सबसे ज्यादा है।
पंजाब के युवाओं का हक
इस दौरान वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने पंजाब की पिछली सरकारों पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कांग्रेस, बीजेपी और अकाली सरकारों पर आरोप लगाया कि उन्होंने पंजाब के युवाओं का हक हमेशा छीना है। राज्य की पिछली सरकारों के परिवारवाद की वजह से पंजाब के युवाओं के लिए सरकारी नौकरियां एक सपना बन गई थीं। पंजाब के युवाओं को पंजाब छोड़ने के लिए मजबूर किया गया। एक साजिश के तहत पंजाब के युवाओं को बेरोजगार बना दिया गया।
युवाओं को मिली 51,655 नौकरियां
आज पंजाब का युवा अपने राज्य में वापस लौट रहा है, बिना किसी रिश्वत और सिफारिश के पंजाब के युवाओं को सरकारी नौकरी मिल रही है। वित्त मंत्री ने बताया कि मान सरकार की वजह से पंजाब में रोजगार में क्रांति आई। पिछले 3 सालों में मान सरकार ने काबिल युवाओं को 51,655 नौकरियां दीं, जिससे पंजाब बेरोजगार राज्य से रोजगार वाला प्रदेश बन गया। वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने बताया कि मान सरकार की वजह से रोजगार में ट्रांसपेरेंसी आई, बिना किसी सिफारिश के नौकरियां मेरिट पर दी गईं, पहले यहां रिश्वत की प्रथा चलती थी।
यह भी पढ़ें: पंजाब को नशा मुक्त बनाने पर स्पेशल बजट, सीमा पार से रोकेंगे तस्करी, होगी ‘ड्रग जनगणना
24,345 को ऋण सहायता
मान सरकार ने अप्रैल 2024 से फरवरी 2025 तक 1,468 प्लेसमेंट कैम्प आयोजित कर 85,248 युवाओं को नौकरी दी। वहीं, स्वरोजगार के लिए 24,345 को ऋण सहायता प्रदान की गई। अब तक 22 कैडेट NDA के लिए चुने गए, 18 अधिकारियों के रूप में कमीशन किए गए, और NDA परीक्षा में 47 कैडेट सफल हुए।
संबंधित खबरें
हत्या के 26 दिन बाद झोटा का अंतिम संस्कार, लोगों ने नम आखों से दी विदाई
4 hrs ago5 मर्डर, 30 FIR... पढ़ें इथियोपिया से डिपोर्ट गैंगस्टर की क्राइम हिस्ट्री
9 hrs agoAAP विधायक अमनदीप कौर के ठिकानों पर छापेमारी को लेकर BJP पर निशाना
1 day agoपंजाब में हॉकी विश्व कप की तैयारी, भारत ने जीती ट्रॉफी
1 day ago60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
2 days agoकर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी
2 days agoभगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता 50% से बढ़ाकर 53% किया
3 days agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
3 days ago2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी... झोटा के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति
3 days agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines