पंजाब विधानसभा में वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने राज्य का 2025-26 बजट पेश किया। वित्त मंत्री चीमा ने 2,36,080 करोड़ रुपये का बजट पेश किया है। इस बार पंजाब सरकार ने राज्य के आर्थिक पक्ष को मजबूती पर फोकस करने के साथ-साथ नशे के खिलाफ युद्ध तेज करने का फैसला किया है। इस दौरान वित्त मंत्री चीमा ने पंजाब की पिछली सरकारों को आड़े हाथ लेते हुए कांग्रेस, बीजेपी और अकाली पर जमकर निशाना साधा है। वित्त मंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों ने पंजाब को नशे में धकेल दिया और राज्य में नशे के व्यापार को फलने-फूलने दिया। वित्त मंत्री ने पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए बजट में प्रावधान किया है।
पहली बार होगी ‘ड्रग जनगणना’
वित्त मंत्री ने बताया कि बजट में सीमा पार से ड्रग तस्करी रोकने के लिए 110 करोड़ रुपये का प्रावधान है, जिसमें 5,000 होम गार्ड BSF के साथ तैनात होंगे और एडवांस एंटी-ड्रोन सिस्टम लगाए जाएंगे। पंजाब में पहली बार ‘ड्रग जनगणना’ की जाएगी, जिसके लिए 150 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। Dial 112 सेवा को मजबूत करने के लिए 758 चार-पहिया और 916 दो-पहिया वाहन खरीदे जाएंगे, जिससे रिस्पांस टाइम 8 मिनट तक कम होगा। मोहाली में नए Dial 112 हेडक्वार्टर के लिए 53 करोड़ आवंटित किए गए हैं। इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल के लिए 125 करोड़ आवंटित किए गए हैं।
यह भी पढ़ें: पंजाब के शहरों में बनेंगे वर्ल्ड क्लास रोड; वित्त मंत्री ने बजट में की बड़ी घोषणा
3,816 ड्रग तस्कर गिरफ्तार
इस दौरान वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि उनकी सरकार ने राज्य में नशे के खिलाफ मुहिम छेड़ी। इसके लिए मान सरकार ने पंजाब में 1 मार्च 2025 से ‘युद्ध नशे दे विरुद्ध’ अभियान शुरू किया, जिसमें लोग भी राज्य सरकार का साथ दे रहे हैं। इसका उद्देश्य जड़ों से नशे को मिटाना है। मंत्री ने बताया कि ‘युद्ध नशे दे विरुद्ध’ अभियान के तहत कुछ ही दिनों में 2,136 FIR दर्ज की गईं और 3,816 ड्रग तस्कर गिरफ्तार हुए हैं। पहले अकाली दल और कांग्रेस ने पंजाब की जवानी को नशे की दलदल में डुबोया। अब मान सरकार नशा तस्करों का खात्मा करके ‘वसदा पंजाब’ बना रही है। उन्होंने कहा कि नशा पंजाब की तरक्की के लिए सबसे बड़ा खतरा है।
संबंधित खबरें
हत्या के 26 दिन बाद झोटा का अंतिम संस्कार, लोगों ने नम आखों से दी विदाई
3 hrs ago5 मर्डर, 30 FIR... पढ़ें इथियोपिया से डिपोर्ट गैंगस्टर की क्राइम हिस्ट्री
7 hrs agoAAP विधायक अमनदीप कौर के ठिकानों पर छापेमारी को लेकर BJP पर निशाना
1 day agoपंजाब में हॉकी विश्व कप की तैयारी, भारत ने जीती ट्रॉफी
1 day ago60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
2 days agoकर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी
2 days agoभगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता 50% से बढ़ाकर 53% किया
3 days agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
3 days ago2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी... झोटा के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति
3 days agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines