Punjab Bhagwant Mann Govt: पंजाब की भगवंत मान सरकार प्रदेश के विकास के साथ- साथ राज्य के पिछड़े समुदायों के जीवन स्तर को भी बेहतर बनाने पर काम कर रही हैं। साल 2024 में राज्य सरकार द्वारा पंजाब के अनुसूचित जातियों, पिछड़ी श्रेणियों और अल्पसंख्यक समुदायों के विकास के लिए कई उचित कदम उठाए गए है। प्रदेश की सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि पंजाब सरकार ने इन समुदायों के शैक्षिक, सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए कई योजनाएं लागू की।
पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना
डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि साल 2024 में अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए राज्य सरकार द्वारा पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना के तहत वर्ष 2024-25 के स्कॉलरशिप के लिए 245.00 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा राज्य सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों की बकाया फीस के 40 प्रतिशत के भुगतान के लिए 2024-25 के बजट प्रावधानों से 92.00 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई, जो वर्ष 2017-18 से लेकर 2019-20 के लिए थी। यह राशि सरकारी और प्राइवेट इंस्टिट्यूट में पढ़ने वाले पंजाब के विद्यार्थियों के लिए आवंटित की गई है। उन्होंने बताया कि 2024-25 के लिए छात्रवृत्ति योजना का लक्ष्य 2.60 लाख विद्यार्थियों को लाभ पहुंचाना है, जिसमें से करीब 2.38 लाख विद्यार्थी पोर्टल पर योजना के तहत नए रजिस्ट्रेशन हुए हैं।
यह भी पढ़ें: पंजाब में शादी करने वालों को भगवंत मान सरकार देगी पैसे, मिलेगी ये सुविधा
आशीर्वाद योजना का पोर्टल लॉन्च
उन्होंने बताया कि वहीं आशीर्वाद योजना के तहत 45,083 लोगों को 229.93 करोड़ रुपये दिए गए हैं। इनमें अनुसूचित जाति के 29,411, पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 15,672 लाभार्थी शामिल हैं। आशीर्वाद योजना को और अधिक कुशल और पारदर्शी बनाने के लिए http://ashirwad.punjab.gov.in पोर्टल बनाया गया है। अब पात्र नागरिक इस पोर्टल जा कर भी योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
CBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
1 day agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
1 day agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
2 days agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
6 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
6 days ago'जीत गए चन्नी साहब', राहुल गांधी से मिलने के बाद छलका राजा वड़िंग का दर्द
7 days agoकौन हैं पंजाब कांग्रेस के नए 'कप्तान' परगट सिंह? आलाकमान ने जताया भरोसा
7 days agoआराधना मिश्रा बनीं UP कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
7 days agoपरगट सिंह या विजय इंदर सिंगला? किसे मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान?
8 days agoवड़िंग ने दिया पंजाब कांग्रेस चीफ से इस्तीफा, अब किसे मिलेगी गद्दी?
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines