Punjab Bandh News: MSP समेत अपनी 13 मांगों के लिए धरनारत किसानों ने 30 दिसंबर को पंजाब में 10 घंटे के लिए बंद का आह्वान किया है। सोमवार को सुबह करीब 7 बजे से बंद शुरू होकर शाम 4 बजे तक जारी रहेगा। बंद के दौरान सिर्फ इमरजेंसी सेवाओं के लिए आने-जाने की छूट रहेगी। किसान नेताओं ने दुकानों और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की है, ताकि बंद को सफल बनाया जा सके। इसी बीच लगातार अनशन कर रहे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का वीडियो संदेश सामने आया है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
डल्लेवाल पिछले 34 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। उनकी हालत लगातार बिगड़ रही है। डल्लेवाल साफ कर चुके हैं कि जब तक केंद्र सरकार मांगें नहीं मान लेती, वे अनशन नहीं समाप्त करेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने डल्लेवाल को अस्पताल ले जाने को कहा है। जिस पर किसान नेताओं का कहना है कि वे गांधीवादी तरीके से अनशन कर रहे हैं। अब जगजीत सिंह डल्लेवाल ने वीडियो संदेश जारी कर कहा है कि वे किसी के दबाव में नहीं हैं। किसी ने उनको यहां बंधक बनाकर नहीं रखा है।
यह भी पढ़ें:Punjab Bandh: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! किसान आंदोलन के चलते 107 ट्रेनें रद्द और डायवर्ट, देखें लिस्ट
डल्लेवाल ने वीडियो संदेश में कहा कि ये बंधक बनाने की रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को किसने दी, समझ से परे है? उनको लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है। देश में 7 लाख किसान ऐसे हैं, जो कर्ज की वजह से सुसाइड कर चुके हैं। किसानों को बचाने के लिए ही वे भूख हड़ताल कर रहे हैं। वे किसी के दबाव में नहीं हैं।
4 जनवरी को होगी महापंचायत
गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने डल्लेवाल की बिगड़ती हालत को लेकर पंजाब सरकार को फटकार लगाई थी। जिस पर पंजाब सरकार के वकील ने कहा था कि साथी किसान डल्लेवाल को धरनास्थल से नहीं हटाने दे रहे। खनौरी बॉर्डर पर रविवार को किसान नेता अभिमन्यु कोहड़ का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार शुरू से ही उनके आंदोलन को दबाने की सोच रही है।
यह भी पढ़ें:Video: कुत्ते को पीटने पर भड़का एनिमल एक्टिविस्ट, दुकान में घुसकर कर दी शख्स की पिटाई
अगर डल्लेवाल को गिरफ्तार करने की कोशिश की तो उनकी लाशों के ऊपर से गुजरना होगा। डल्लेवाल ने किसानों के लिए जान दांव पर लगाई है। किसान नेता काका सिंह कोटरा ने पंजाब के किसानों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में खनौरी पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार उनको जबरन हटाना चाह रही है। किसान संगठनों ने 4 जनवरी को खनौरी में किसान महापंचायत बुलाने का ऐलान किया है।
संबंधित खबरें
CBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
12 hrs agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
12 hrs agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
1 day agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
5 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
5 days ago'जीत गए चन्नी साहब', राहुल गांधी से मिलने के बाद छलका राजा वड़िंग का दर्द
6 days agoकौन हैं पंजाब कांग्रेस के नए 'कप्तान' परगट सिंह? आलाकमान ने जताया भरोसा
6 days agoआराधना मिश्रा बनीं UP कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
6 days agoपरगट सिंह या विजय इंदर सिंगला? किसे मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान?
7 days agoवड़िंग ने दिया पंजाब कांग्रेस चीफ से इस्तीफा, अब किसे मिलेगी गद्दी?
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines