Punjab Cabinet Minister Gurmeet Singh Khuddian Meets Chirag Paswan: पंजाब की भगवंत मान सरकार प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने की कोशिशों में लगे हुए है। इसके लिए मान सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में रोजगार की संभावनाओं को बढ़ा रहे हैं। इसी के तहत पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण तथा खाद्य प्रसंस्करण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान से खास मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान पंजाब के कृषि मंत्री खुड्डियां ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को बठिंडा में एक मेगा फूड पार्क बनाने का प्रस्ताव दिया है।
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से मिले पंजाब कृषि मंत्री
पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां हाल ही में नई दिल्ली पहुंचे। यहां उन्होंने पंचशील भवन में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से खास मुलाकात की। इस दौरान कृषि मंत्री खुड्डियां ने बताया कि पंजाब सरकार ने किसानों की उपज में वेल्यू एडिशन करके उनकी आय बढ़ाने चाहती है। साथ ही इस क्षेत्र में युवाओं के लिए नए रोजगार के अवसर पैदा करने का प्लान भी कर रही है। इसके साथ ही मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने मालवा इलाके में मेगा फूड पार्क की बात करते हुए कहा कि यह मेगा फूड पार्क घरेलू और निर्यात बाजारों के लिए प्रोसेसड फूड प्रोडक्ट का निर्माण करके जल्दी खराब होने वाले फार्म प्रोडक्ट का लाभ उठाने में एक लंबा रास्ता तय करेगा।
यह भी पढ़ें: हरियाणा में पंजाब CM मान ने फूंका चुनावी बिगुल, इस दिन लॉन्च होगी ‘केजरीवाल की गारंटी’
मेगा फूड पार्क की सलफता
पंजाब मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बताया कि लुधियाना के लाडोवाल में मेगा फूड पार्क को उल्लेखनीय सफलता मिली है। इसलिए पंजाब सरकार प्रदेश के मालवा क्षेत्र में भी एक मेगा फूड पार्क खोलना चाहती है, क्योंकि यहां सलफता की अपार संभावनाएं है। पंजाब मंत्री ने बताया कि मेगा फूड पार्क की स्थापना के लिए राज्य सरकार द्वारा पर्याप्त भूमि उपलब्ध कराई जाएगी।
संबंधित खबरें
दिल्ली दंगा: पूर्व AAP पार्षद ताहिर हुसैन को कोर्ट ने सुनाई 2 साल की जेल
7 hrs agoपंजाब के पबरा वाटर प्रोजेक्ट में क्लोरीन और अग्नि सुरक्षा पर मॉक ड्रिल
9 hrs agoपंजाब में ₹20.64 करोड़ की दवाएं जब्त, 520 केमिस्टों के लाइसेंस सस्पेंड
18 hrs agoपंजाब को मिलेगी निर्बाध बिजली और कोयले की आपूर्ति: मुख्यमंत्री भगवंत मान
18 hrs agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
1 day agoतेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि… पंजाब-चंडीगढ़ में IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी
1 day agoएक्टिविस्ट झोटा के हत्यारे के घर पर चला बुलडोजर, भीड़ ने फूंकी दुकान; VIDEO
2 days agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
2 days agoएंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या का NHRC ने लिया संज्ञान
3 days agoएंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की पंजाब में हत्या, VIDEO भी आया सामने
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines