पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कार्यों को नई गति देने के लिए आम आदमी पार्टी की यूथ विंग और महिला विंग लगातार जमीनी स्तर पर सक्रिय हैं। नाभा से लेकर पठानकोट और गुरदासपुर तक, राहत सामग्री से भरे वाहन लेकर पार्टी के कार्यकर्ता लोगों तक पहुंच रहे हैं। यह सिर्फ़ राजनीतिक प्रतिबद्धता नहीं बल्कि पंजाबियत की असली ताकत है, एक-दूसरे के दुख में साथ खड़े होना।
यूथ क्लब के नौजवान सदस्य कंधों पर बोरे उठाकर राहत सामग्री गांव-गांव पहुंचा रहे हैं, वहीं महिला विंग की कार्यकर्ता बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच जाकर महिलाओं और बच्चों की विशेष ज़रूरतों का ध्यान रख रही हैं। यह दृश्य न सिर्फ़ मानवीय सेवा का प्रतीक है बल्कि यह दिखाता है कि राजनीति सिर्फ सत्ता तक सीमित नहीं, बल्कि समाज की सेवा का माध्यम भी हो सकती है।
मान सरकार ने दिया ये संदेश
मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार ने राहत और बचाव कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। मान सरकार ने प्रशासन से लेकर पूरी कैबिनेट को फील्ड पर उतारकर यह संदेश दिया है कि पंजाब अकेला नहीं है, सरकार और समाज मिलकर हर संकट का सामना करेंगे। राहत कार्यों में यूथ और महिला विंग की यह भागीदारी इस बात की गवाही है कि आम आदमी पार्टी पंजाब के युवाओं और महिलाओं को सिर्फ़ मंच नहीं देती, बल्कि उन्हें सामाजिक बदलाव का वाहक भी बनाती है।
बाढ़ प्रभावित इलाकों में उनकी मौजूदगी ने पीड़ित परिवारों को यह भरोसा दिलाया है कि पंजाब की जनता अपने लोगों को कभी अकेला नहीं छोड़ेगी।
यह आपदा एक अवसर भी बन गई है, पंजाब की सामूहिक चेतना को और मजबूत करने का है। मान सरकार और आम आदमी पार्टी की टीमों ने यह साबित किया है कि जब भी पंजाब पर संकट आता है, तो राजनीति से ऊपर उठकर इंसानियत की सेवा पहले होती है।
संबंधित खबरें
पंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
4 hrs agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
10 hrs agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
1 day agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
1 day agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
1 day ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
2 days agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
3 days agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
5 days agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
5 days agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines