पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप बाजवा आज मोहाली पुलिस के सामने पेश नहीं हुए। मोहाली स्टेट साइबर क्राइम पुलिस थाने में उनके खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। पुलिस ने उनके खिलाफ बीएनएस की धारा 197 (1) (डी) और 353 (2) के तहत मामला दर्ज किया था। ऐसे में पुलिस ने उनको आज 12 बजे पेश होने के लिए बुलाया था। इस पर बाजवा के वकीलों ने आज मोहाली पहुंचकर कहा कि वह आज पेश नहीं हो सकते है। उनको एक दिन का समय दिया जाए। वहीं अधिकारियों ने भी इस पर सहमति जताई है। विधायकों ने तर्क देते हुए कहा कि उन्हें समन देर रात में मिला जबकि उनका आज का कार्यक्रम पहले से तय है। ऐसे में वे कल पुलिस के समक्ष हाजिर होंगे।
पूछताछ करने पहुंची थी पुलिस
कांग्रेस के विधायकों ने इस कार्रवाई को गलत बताया है। पूर्व डिप्टी सीएम और सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने सरकार को लॉरेंस के इंटरव्यू पर घेरते हुए सवाल पूछा। बता दें कि बाजवा ने एक निजी चैनल के कार्यक्रम में कहा था कि पंजाब में 50 ग्रेनेड आए थे, जिसमें से 18 इस्तेमाल हो चुके हैं, जबकि 32 बाकी हैं। हालांकि इस इंटरव्यू का टीजर टीवी पर चला था शो का टेलीकास्ट होना बाकी था। लेकिन सरकार ने इससे पहले ही संज्ञान ले लिया।
ये भी पढ़ेंः प्रताप सिंह बाजवा की बढ़ीं मुश्किलें, इस मामले में दर्ज हुई FIR
जानकारी दें वरना एक्शन होगा
पुलिस दोपहर 12 बजे उनके सेक्टर 8 स्थित घर पहुंची। इस दौरान बाजवा से ग्रेनेड मामले में उनका सोर्स पूछा गया। वह करीब 15 मिनट तक वहां रही। मीडिया से बातचीत में पुलिस ने कहा कि बाजवा सहयोग नहीं कर रहे हैं। इसके बाद शो का टेलीकास्ट हुआ तो उन पर मामला दर्ज हुआ। इस मामले में सीएम भगवंत मान का बयान भी सामने आया है। सीएम ने कहा कि बाजवा के पास यह सूचना कहां से आई? पाकिस्तान से उनके कौनसे कनेक्शन हैं कि वहां के आतंकी उन्हें फोन कर बता रहे हैं कि उन्होंने कितने बम भेजे हैं?
ये सूचना न तो इंटेलिजेंस के पास है और न ही केंद्र सरकार के पास है लेकिन विपक्ष के बड़े नेता के पास यह सूचना कहां से आई? उन्होंने कहा कि अगर वे जानकारी नहीं देंगे तो उन पर एक्शन लिया जाएगा। अगर ये बात झूठ है तो वे पंजाब में दहशत फैलाना चाहते हैं?
ये भी पढ़ेंः भाजपा नेता के घर पर ग्रेनेड हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, किसने रची थी पूरी साजिश?
संबंधित खबरें
पंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
2 hrs agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
3 hrs agoपंजाब विधानसभा पहुंचे स्कूली छात्र, CM भगवंत मान ने दिया सफलता का मंत्र
5 hrs agoपंजाब में 2027 चुनाव से पहले सियासी घमासान
5 hrs agoपंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप, मोहाली में होंगे फाइनल मुकाबले
1 day agoभगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका, 50000 का लगा जुर्माना; AAP का दावा
2 days agoपरविंदर सिंह झोटा मर्डर केस में CBI का बड़ा एक्शन, रात में थाने पहुंची टीम
2 days agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
2 days agoराम मंदिर चंदा चोरी पर अमन अरोड़ा ने सख्त कार्रवाई की मांग की
3 days agoस्कूल में चपरासी ने 16 साल की छात्रा को पीछे से दबोचा, जबरन किया किस
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines