Amritsar: अमृतसर के अजनाला थाने के बाहर आज भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। बता दें कि श्वारिस पंजाब देश के प्रमुख अमृतपाल सिंह ने अपने समर्थकों के साथ कल यहां अपने करीबी सहयोगी लवप्रीत तूफान की रिहाई की मांग को लेकर भारी विरोध प्रदर्शन किया।
एसएसपी बोले- लवप्रीत को किया जाएगा रिहा
अमृतसर एसएसपी ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि लवप्रीत तुफान को रिहा किया जा रहा है। एसएसपी ने कहा कि लवप्रीत ने जो सबूत हमारे सामने पेश किए है उसमें वह घटनास्थल पर मौजूद नहीं था। हम इसे कोर्ट के सामने रखेंगे। हालांकि ऐहतियात के तौर पर फोर्स तैनात की गई है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।
समर्थकों ने थाने पर किया हमला
गुरुवार को खालिस्तान समर्थक और श्वारिस पंजाब देश् समूह के स्वयंभू सिख उपदेशक अमृतपाल सिंह के समर्थकों ने पंजाब के अमृतसर में जमकर उत्पात मचाया। अमृतपाल सिंह के समर्थक लवप्रीत तुफान की गिरफ्तारी के विरोध में खालिस्तान समर्थक थाने के बाहर जमा हो गए थे।
तलवारों, लाठियों और बंदूकों से लैस होकर आए समर्थकों ने बैरिकेड्स तोड़ दिए और पुलिस पर पथराव भी किया। अजनाला थाने में घुस गए।
बता दें कि हाल ही में अमृतपाल सिंह और उनके सहयोगियों पर कथित तौर पर अपहरण, चोरी और स्वेच्छा से चोट पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था।
विपक्ष के निशाने पर मान सरकार
अजनाला मामले में अब आम आदमी पार्टी की सरकार पर विपक्ष ने हमला बोला है। पूर्व सीएम केप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि इससे न केवल पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से चरमरा गई है, बल्कि यह इससे कहीं अधिक गंभीर घटना है।
वहीं पंजाब कांग्रेस कमेटी के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वंडिग ने कहा कि अजनाला में पुलिस स्टेशन पर कब्जे की घटना को खतरनाक बताया। उन्हाेंने कहा कि यह घटना कानून व्यवस्था की स्थिति के पूर्ण पतन को दर्शाता है।
संबंधित खबरें
सीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
55 mins agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
10 hrs agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
14 hrs agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
1 day agoCM मान धुरी से लड़ेंगे... AAP ने पंजाब चुनाव के 40 उम्मीदवारों का किया ऐलान
1 day agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
4 days agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
4 days agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines