हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

पीएम मोदी की सुरक्षा चूक पर SP सस्पेंड, रिपोर्ट में दावा- सही से नहीं की ड्यूटी

PM Modi Security Lapse SP Suspend: पीएम मोदी की सुरक्षा चूक मामले में शनिवार को बड़ी कार्रवाई हुई। डीजीपी ने तत्कालीन फिरोजपुर एसपी गुरबिंदर सिंह को सस्पेंड कर दिया है।

विज्ञापन
Pm Modi Security Lapse Update

PM Modi Security Lapse SP Suspend: पंजाब में जनवरी 2022 में पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा चूक मामले में फिरोजपुर के तत्कालीन एसपी गुरबिंदर सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। बता दें कि पंजाब के डीजीपी की ओर से 18 अक्टूबर 2023 को यह रिपोर्ट दी गई थी जिसमें बताया गया था कि एसपी ने पीएम के दौरे के वक्त सही से ड्यूटी नहीं निभाई थी।

बता दें कि पीएम मोदी 5 जनवरी 2022 को बठिंडा से बाय रोड़ फिरोजपुर जा रहे थे। रास्ते में किसानों ने ट्रैक्टर खड़े कर हाइवे बंद कर दिया। इसके बाद उनका काफिला 20 मिनट तक फिरोजपुर में प्यारेआणा फ्लाईओवर पर रुका रहा। जब रास्ता नहीं खुला तो पीएम के काफिले को वापस लौटना पड़ा। इसके बाद पीएम बठिंडा के भिसियाना एयरपोर्ट पहुंचे और वहां मौजूद अधिकारियों से बोले कि अपने सीएम को धन्यवाद कहना, मैं जिंदा लौट आया हूं।

तुरंत डीजीपी कार्यालय पहुंचने का आदेश

बता दें कि उस समय गुरबिंदर सिंह फिरोजपुर एसपी (ऑपरेशन) के पद तैनात थे। इसके बाद उनका तबादला बठिंडा कर दिया गया। उन्हें आदेश दिया गया है कि सस्पेंशन पीरियड के दौरान उनका कार्यकाल डीजीपी ऑफिस चंडीगढ़ होगा। इतना ही नहीं वे बिना अनुमति अपना कार्यालय नहीं छोड़ सकेंगे। बठिंडा से रिलीव कर उन्हें तुरंत डीजीपी कार्यालय पहुंचने के लिए कहा गया है।

कमेटी ने आठ महीने में ही सरकार को सौंपी रिपोर्ट

पीएम की सुरक्षा चूक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने एक जांच कमेटी बनाई थी। जांच कमेटी की रिपोर्ट में तत्कालीन मुख्य सचिव अनिरूद्ध तिवारी और डीजीपी सिद्धार्थ को भी आरोपी बता दिया गया था। कमेटी ने रिपोर्ट आठ महीने पहले अगस्त 2022 में सुप्रीम कोर्ट और सरकार को सौंपी थी। रिपोर्ट के आधार पर केंद्र ने दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए सितंबर 2022 में सरकार को पत्र लिखा। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई।

पहले इस मामले में एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस को जिम्मेदार ठहराया गया। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर बनी कमेटी की रिपोर्ट में तत्कालीन सीएस और डीजीपी की लापरवाही की रिपोर्ट सामने आई थी।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें