Partap Singh Bajwa Request Navjot Singh Sidhu: ‘अगर किसी पार्टी ने आपको इज्जत और मान दिया है तो आप उसे डाइजेस्ट भी करो’ यह अनुरोध है पंजाब PPCC के पूर्व प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू से नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा का। प्रताप सिंह बाजवा ने यह अनुरोध रविवार को बठिंडा के मेहराज में मीडिया से बात करते हुई किया था। उन्होंने ये भी कहा कि वह सिद्धू ने सिर्फ इतना चाहते हैं कि वे मैच्योरिटी के साथ काम करें। इसके साथ ही एक बार फिर से पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी शुरू हो गई है।
क्या है मामला?
दरअसल, बठिंडा के मेहराज में रविवार को नवजोत सिद्धू ने एक रैली की। इसमे पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, कैप्टन अमरिंदर सिंह, चरणजीत सिंह चन्नी और भगवंत मान सहित अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला बोला। सिद्धू ने कहा कि 30 साल में जितने भी सीएम आए, वे जीतते रहे, लेकिन उनके शासन में पंजाब हारता रहा। ये सभी सीएम बनने आए और धंधा-बिजनेस करने लगे। यह सब करते हुए उन्होंने पंजाब को बेच दिया।
यह भी पढ़ें: एक और गैंगस्टर का एनकाउंटर, हथकड़ी छुड़ाकर भागने की कोशिश
बाजवा का सिद्धू से अनुरोध
रैली में सिद्धू के इसी बयान पर प्रताप सिंह बाजवा ने उनसे अनुरोध किया कि वे पार्टी से मिली इज्जत को बचाएं और मैच्योरिटी के साथ काम करें। इसके अलावा बाजवा ने सिद्धू को इस तरह का व्यवहार करने से भी मना किया। बाजवा ने कहा कि पीपीसीसी अध्यक्ष के रूप में सिद्धू ने कांग्रेस को 78 से घटकर 18 सीटों पर आते देखा। इसके साथ ही बाजवा ने कांग्रेस द्वारा 21 और 22 दिसंबर को जगराओं और फगवाड़ा में किये जाने वाले विरोध प्रदर्शन का निमंत्रण भी सिद्धू को दिया।
पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी शुरू
वहीं, बाजवा के बयान के जवाब में सिद्धू ने मालविंदर सिंह माली की एक पोस्ट को शेयर किया। इस पोस्ट में बयान को ‘भ्रामक’ बताया गया। सिद्धू द्वारा शेयर की गई इस फेसबुक पोस्ट में बाजवा की आलोचना की गई है। पोस्ट में लिखा है कि पंजाब में कांग्रेस को 78 से 18 पर लाने की जिम्मेदारी सिद्धू की नहीं आप की है। सिद्धू ने तो सिर्फ सरकार की नीतियों पर हमला किया है। बाकी सब परेशान क्यों हो रहे हैं?
संबंधित खबरें
आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
4 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
10 hrs agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
14 hrs ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
1 day agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
1 day agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
1 day agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
1 day agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
2 days agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
2 days agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines