हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Punjab News: नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी को हुआ कैंसर, पति को लिखा इमोशनल नोट

विज्ञापन

Punjab News: पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू को कैंसर हो गया है और उन्होंने इस बारे में ट्विटर के जरिए जानकारी दी। ट्विटर पर नवजोत कौर ने पति को संबोधित करते हुए इमोशनल नोट लिखा।

नवजोत कौर ने ट्वीट कर कहा कि वे (नवजोत सिंह सिद्धू) ऐसे अपराध के लिए जेल में बंद हैं, जो उन्होंने किया ही नहीं। नवजोत ने कहा कि इस मामले में शामिल सभी लोगों को माफ कर दिया है। हर दिन बाहर आपका इंतजार करना शायद आपसे ज्यादा कष्टदायक है।

और पढ़िए – Punjab: अमृतपाल के चाचा और अन्य आरोपियों को क्यों भेजा गया असम जेल? खुफिया एजेंसियों ने किया बड़ा खुलासा

विज्ञापन

नवजोत ने लिखा कि हमेशा की तरह आपका दर्द बांटने की कोशिश करती हूं। जानती हूं कि ये सब बहुत बुरा है, लेकिन इसमें कुछ सुधार हो रहा है। नोट में उन्होंने खुद को कैंसर के स्टेज -2 का मरीज बताया। उन्होंने लिखा कि आज सर्जरी होनी है. किसी को इसके लिए दोष नहीं दिया जाना चाहिए, क्योंकि ये भगवान की मर्जी है।

और पढ़िए – पंजाब के कैबिनेट मंत्री कुलदीप बोले- CM मान के नेतृत्व में प्रदेश सुरक्षित, भाईचारा तोड़ने वाले आज भागते फिर रहे

विज्ञापन

https://twitter.com/DrDrnavjotsidhu/status/1638420638372356102

रोड रेज मामले में सजा काट रहे हैं नवजोत सिंह सिद्धू

बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू वर्तमान में 1988 के रोड रेज मामले में जेल में हैं। सिद्धू को मामले में 19 मई 2022 को एक साल की जेल की सजा सुनाई गई थी। पंजाब विधानसभा चुनाव हारने के तुरंत बाद सिद्धू को राज्य कांग्रेस प्रमुख के पद से इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया गया और फिर उन्हें अनुशासनहीनता और कथित पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए पार्टी की कार्रवाई का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola