हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पंजाब कांग्रेस और AAP विवाद में नवजोत सिद्धू की एंट्री, बोले- देश का PM चुनना है, पंजाब का CM नहीं

विज्ञापन

Navjot Sidhu on INDIA Alliance, चंडीगढ़: पंजाब के अंदर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की बीच रहे चल तनाव में अब नवजोत सिद्धू ने एंट्री मारी है। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी का INDIA के साथ गठबंधन को लेकर पंजाब में तनाव की स्थिति बनी हुई है। इसी स्थिति के बीच नवजोत सिद्धू का बड़ा बयान सामने आया है। जिसमें सिद्धू ने पंजाब के कांग्रेस नेताओं के एक खास सलाह दी है। उन्होंने कहा कि पंजाब को ये समझना होगा कि इस बार भारत का पीएम चुनना है, न कि पंजाब का सीएम।

INDIA गठबंधन पहाड़ की तरह है: सिद्धू

पंजाब में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के तनाव को लेकर रविवार को कांग्रेस के नेता नवजोत सिद्धू ने कहा “INDIA गठबंधन एक ऊंचे पहाड़ की तरह से अडिग खड़ा है। अब समय आ गया है कि पंजाब के लोग ये समझे कि इस बार भारत का पीएम का चुनाव करना है, न कि पंजाब का सीएम।

यह भी पढ़ें: पंजाब के राजपुर में 138 करोड़ के कैटल फीड प्लांट का शिलान्यास, CM मान बोले- रोजगार के लिए तैयार रहें

विज्ञापन

देश का PM चुनना है, पंजाब का CM नहीं: सिद्धू

इतना ही नहीं नवजोत सिद्धू ने अपने एक्स पर भी इससे जुड़ा एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि “INDIA गठबंधन एक ऊंचे पहाड़ की तरह है। ये गठबंधन हमारे लोकतंत्र की रक्षा के लिए एक मजबूत ढाल है, जिसे तोड़ने कोई भी प्रयास निरर्थक साबित होगा। फिर चाहे तूफान यहां-वहां कही से भी आए इस गठबंधन की भव्यता पर कोई असर नहीं होगा। पंजाब को समझना चाहिए कि यह इंडिया के प्रधानमंत्री को चुनने का चुनाव है न कि पंजाब के मुख्यमंत्री।

कांग्रेस और ‘आप’ के बीच तनाव

बता दें कि, पंजाब में कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा की गिरफ्तारी के बाद से राज्य में कांग्रेस और ‘आप’ के बीच में तनाव की स्थिति और ज्यादा गहरा गई है। खैरा की गिरफ्तारी को कांग्रेस नेताओं ने राजनीतिक प्रतिशोध बताया है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola