पंजाब कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू के हालिया बयान ने पंजाब की सियासत में हलचल मचा दी है. उनके इस दावे “कांग्रेस में 500 करोड़ रुपए न होने पर CM की कुर्सी नहीं मिलती” पर अब आम आदमी पार्टी ने सोशल मीडिया पर कांग्रेस को आडे हाथ लिया है. आम आदमी पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक के बाद एक छह AI से बनाए गए पोस्टर्स जारी किए हैं. इन पोस्टर्स में तंज कसते हुए दिखाया गया है कि पंजाब में “CM की कुर्सी” कथित तौर पर धन के बल पर मिलती है. यह निशाना नवजोत कौर सिद्धू के बयान से जोड़कर साध जा रहा है.
पोस्टर्स में क्या दिखाया गया?
CM कुर्सी और 350 करोड़ वाला ब्रीफकेस
एक पोस्टर में कांग्रेस नेता के कार्टून को बड़ी रकम से भरा सूटकेस पकड़े दिखाया गया है. जिस पर लिखा है – 350 करोड़ रुपए. इसके साथ ‘सीएम कुर्सी’ दिखाई गई है.
CM भगवंत मान का बयान
दूसरे पोस्टर में CM भगवंत मान का वह कथित बयान दिखाया गया है कि “500 करोड़ देकर कोई सेवा नहीं हो सकती… जो पार्टी 500 करोड़ लेती है, वो पहले खुद 500 करोड़ पूरा करे.”
सिद्धू और अन्य नेताओं पर निशाना
तीसरे पोस्टर में नवजोत कौर के बयान को आधार बनाकर रफ्तार चौधरी, सिद्धू और अन्य कांग्रेस नेताओं पर व्यंग्य किया गया है कि टिकट-पद के लिए उनके ऊपर “आरोपों की मार” पड़ रही है.
कौन बनेगा चीफ मिनिस्टर थीम
चौथे पोस्टर में मशहूर टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ की तर्ज पर ‘कौन बनेगा मुख्यमंत्री’ बनाया गया है. इसमें सवाल पूछा गया है कि ‘कांग्रेस में CM की कुर्सी की सही कीमत क्या है? विकल्प के तौर पर 100, 350, 400 और 500 करोड़ दिए गए हैं.
नोटों से बनी CM कुर्सी तक की सीढ़ियां
एक अन्य AI पोस्टर में CM कुर्सी तक पहुंचने के लिए नोटों की गड्डियों से सीढ़ी बनाई गई है. इसके साथ लिखे पंजाबी में मैसेज का मतलब है कि कांग्रेस के अलग-अलग नेता केवल गुणगान करते रहे गए और चन्नी मुख्यमंत्री बनने में कामयाब हो गए.
अकाली दल भी कर चुका है AI वीडियो जारी
AAP से पहले अकाली दल भी इसी मामले पर एक AI वीडियो जारी कर चुका है. इसमें दावा किया गया था कि चन्नी ने 500 करोड़ रुपए देकर कांग्रेस हाईकमान से CM की कुर्सी हासिल की थी.
नवजोत कौर सिद्धू का बयान अब पंजाब सियासत में नया विवाद बन चुका है, जिसका विपक्ष लगातार इस्तेमाल कर रहा है. नवजोत कौर ने आरोप लगाया था कि पंजाब कांग्रेस के नेता पैसा लेकर टिकट देते हैं. उन्होंने अपने आरोप में कई वरिष्ठ नेताओं का नाम लिया था. इसके बाद उन्हें कांग्रेस पार्टी से निकाल दिया गया.
संबंधित खबरें
बिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
20 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
23 hrs agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
2 days agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
2 days agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
2 days agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
3 days agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
3 days ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
3 days agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
4 days agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines