Lawrence Bishnoi: एक होटल मालिक को धमकाने के मामले में मोहाली पुलिस को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का दो दिन का रिमांड मिला है। इससे पहले 7 दिसंबर को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को पंजाब पुलिस को पंजाब कोर्ट में पेश करने के लिए ट्रांजिट रिमांड पर दिया था।
जानकारी के मुताबिक होटल मालिक ने आरोप लगाया गया था कि उसे डराया और धमकाया गया था। मोबाइल कॉल पर उससे फिरौती मांगी गई, जिसके नंबर दिए गए हैं और फोन करने वाले ने अपना नाम लॉरेंस बिश्नोई बताया था। गौरतलब है कि लॉरेंस बिश्नोई से राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) भी पूछताछ कर रही है। यह जांच दिल्ली एनसीआर के गैंगस्टरों के आतंकी संगठनों के साथ संबंधों पर आधारित है।
एनआईए के अनुसार, भारत और विदेशों में स्थित आपराधिक सिंडिकेट के सदस्यों ने साजिश रची है। यह लोग दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए युवाओं की भर्ती कर रहे हैं।
देश के लोगों के मन में आतंक पैदा करने के इरादे से प्रमुख व्यक्तियों की हत्याएं करने की योजना है।
संबंधित खबरें
'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
5 hrs agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
6 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
11 hrs agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
13 hrs agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
23 hrs agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
1 day agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
1 day agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
2 days agoCM मान धुरी से लड़ेंगे... AAP ने पंजाब चुनाव के 40 उम्मीदवारों का किया ऐलान
2 days agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines