Punjab News: पंजाब से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पंजाब के मोहाली जिले में पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को गिरफ्तार किया गया है। पकड़ा गया बदमाश गैंगस्टर गोल्डी बराड़ गैंग का करीबी बताया जा रहा है। पैर में गोली लगने से घायल हुए बदमाश की पहचान रवि नारायणगड़िया के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया है।
मुठभेड़ के दौरान पैर में लगी गोली
बताया जा रहा है कि शनिवार को मोहाली में डेराबस्सी इलाके के लालड़ू के पास पुलिस की गैंगस्टर गोल्डी बराड़ गैंग के एक बदमाश से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने पैर में गोली लगने से घायल हुए बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस का दावा है कि पकड़ा गया बदमाश रवि नारायणगड़िया गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का करीबी है। पुलिस अब आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।
50 लाख रुपये की मांगी थी रंगदारी
मोहाली पुलिस का दावा है कि 1 दिन पहले रवि नारायणगड़िया ने अपने एक साथ के साथ मिलकर डेराबस्सी स्थित इमिग्रेशन सेंटर में एक पर्ची देकर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। आरोपियों का लिंक गोल्डी बराड़ गैंग से है। बदमाशों ने गोल्डी बराड़ के नाम से ही इमिग्रेशन सेंटर संचालक से 50 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की थी। पुलिस ने मौके से आरोपी की पिस्टल और स्कूटी बरामद की है।
पुलिस अन्य साथियों की तलाश में जुटी
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि पकड़ा गया बदमाश रवि नारायणगड़िया गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का करीबी है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर इमिग्रेशन सेंटर संचालक से रंगदारी मांगी थी। पुलिस अब रवि के अन्य साथियों की तलाश में जुटी है।
संबंधित खबरें
खुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
1 hr agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
5 hrs agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
7 hrs agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
17 hrs agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
1 day agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
1 day agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
1 day agoCM मान धुरी से लड़ेंगे... AAP ने पंजाब चुनाव के 40 उम्मीदवारों का किया ऐलान
2 days agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines