MLA Sandeep Jakhar: पंजाब में कांग्रेस ने शनिवार को अपनी ही पार्टी के विधायक संदीप जाखड़ को सस्पेंड कर दिया। संदीप भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ के भतीजे हैं। कांग्रेस ने अबोहर से विधायक संदीप पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाते हुए एक्शन लिया है। बताया जा रहा है कि संदीप की घर की छत पर भाजपा का झंडा फहरा रहा था।
कार्रवाई का लेटर 16 अगस्त को अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति (डीएसी) के जनरल सेक्रेट्री तारिक अनवर की तरफ से जारी किया गया है। जिसमें लिखा गया कि पंजाब कमेटी के अध्यक्ष ने शिकायत की थी कि संदीप पार्टी विरोधी काम में लिप्त हैं। कुल चार आरोप लगाए गए हैं।
ये हैं चार आरोप
- भारत जोड़ो यात्रा समेत किसी भी पार्टी कार्यक्रमों में हिस्सा नहीं ले रहे हैं।
- जिस घर में रहते हैं, वहां भाजपा का झंडा फहराता है।
- पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वाडिंग खिलाफ बातें की।
- अपने चाचा चाचा सुनील जाखड़ का बचाव करने का आरोप।
तारिक अनवर ने कहा कि विचार करने के बाद अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति ने संदीप जाखड़ को तत्काल प्रभाव से पार्टी से सस्पेंड करने का फैसला लिया है।
https://twitter.com/ANI/status/1692897896046399609?s=20
पहली बार विधायक बने हैं संदीप जाखड़
संदीप जाखड़ पहली बार विधायक बने हैं। वे अबोहर सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। संदीप पंजाब भाजपा प्रमुख सुनील जाखड़ के भतीजे भी हैं, जिन्होंने पिछले साल कांग्रेस छोड़ दी थी।
यह भी पढ़ें: कन्फर्म हो गया आज, महंगा होने वाला था प्याज, मोदी सरकार ने दाम कंट्रोल करने को उठाया बड़ा कदम
संबंधित खबरें
राम मंदिर चंदा चोरी पर अमन अरोड़ा ने सख्त कार्रवाई की मांग की
7 hrs agoस्कूल में चपरासी ने 16 साल की छात्रा को पीछे से दबोचा, जबरन किया किस
10 hrs agoभगवंत मान ने पेरिस में मार्कफेड स्टॉल खोला, लॉन्च किए छोले-राजमा
1 day agoपंजाब में 154 नए आम आदमी क्लीनिक शुरू, अब राज्य में 1,244 क्लीनिक
3 days agoसर्वे में AAP को 82 सीटों तक का अनुमान, भगवंत मान मुख्यमंत्री की पहली पसंद
3 days agoदिल्ली दंगा: पूर्व AAP पार्षद ताहिर हुसैन को कोर्ट ने सुनाई 2 साल की जेल
3 days agoपंजाब के पबरा वाटर प्रोजेक्ट में क्लोरीन और अग्नि सुरक्षा पर मॉक ड्रिल
3 days agoपंजाब में ₹20.64 करोड़ की दवाएं जब्त, 520 केमिस्टों के लाइसेंस सस्पेंड
4 days agoपंजाब को मिलेगी निर्बाध बिजली और कोयले की आपूर्ति: मुख्यमंत्री भगवंत मान
4 days agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines