हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी SGPC को चेताया, रहम अपील वापस नहीं ली तो भूख हड़ताल पर बैठूंगा

Mercy Petition Balwant Singh Rajoana: कमलदीप कौर राजोआना ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उनके भाई ने कहा है कि अब वो रहम की अपील का बोझ और नहीं उठा सकते।

विज्ञापन

Mercy Petition Balwant Singh Rajoana: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी बलवंत सिंह राजोआना की दया याचिका को लेकर एक अपडेट सामने आया है। पटियाला की जेल में बंद बलवंत सिंह राजोआना से मिलने के लिए उनकी बहन कमलदीप कौर राजोआना गई थीं। जेल में भाई राजोआना से मिलकर बाहर आई कमलदीप कौर राजोआना ने बाताया कि उनके भाई ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार को एक और पत्र दिया है। इस पत्र में राजोआना ने अपनी रहम की अपील को वापस लेने की बात कही है, जो अभी तक पेंडिंग पड़ी हुई है।

रहम की अपील पर फैसला

कमलदीप कौर राजोआना ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उनके भाई ने कहा है कि अब वो रहम की अपील का बोझ और नहीं उठा सकते। कमलदीप ने आगे कहा कि कि उनका भाई सालों से रहम की अपील पर फैसले का इंताजर कर रहा हैं, इस बात को 12 साल बीत गए है। इसलिए अब वो इसका बोझ और नहीं उठा सकते है। कमलदीप ने बताया कि बलवंत सिंह ने कहा कि अगर कोई किसी ने रहम की अपील की होती तो उसका फैसला 6 महीने से लेकर 2 साल के बीच में आ जाता है, जबकि वो अभी इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: मैं खुद एक मजदूर का बेटा हूं… मुझें उनकी परेशानियों के बारे में पता है: पंजाब कैबिनेट मंत्री

भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे बलवंत सिंह 

बता दें कि, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की 1995 में हुई हत्या के मामले में मौत की सजा पाए बलवंत सिंह राजोआना 1995 से जेल में बंद है। अब बलवंत सिंह ने श्री अकाल तख्त के जत्थेदार को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) 7 से 10 दिनों में उनके मसले का कोई हल नहीं निकला तो वो जेल के अंदर 20 दिनों के लिए भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola