Ashirwad Scheme For Scheduled Castes: पंजाब सरकार राज्य के विकास के साथ-साथ प्रदेश के कमजोर वर्ग के लोगों के जीवन स्तर को भी सुधारने का काम कर रही है। इसी के तहत राज्य सरकार ने आशीर्वाद योजना के अंतर्गत 2023-24 और 2024-25 के लिए आशीर्वाद पोर्टल के जरिए लाभार्थियों के लंबित आवेदनों को संबोधित करने के लिए राशि मंजूरी की गई है।
इस बात की जानकारी कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने दी। आपको बता दें, बरनाला, बठिंडा, फरीदकोट, फिरोजपुर, फतेहगढ़ साहिब, फाजिल्का, होशियारपुर, जालंधर, मानसा, श्री मुक्तसर साहिब, पटियाला, रूपनगर, एसएएस नगर, एसबीएस नगर, संगरूर और मलेरकोटला जिलों के लाभार्थियों को कवर किया गया है।
सामाजिक न्याय मंत्री ने बताया कि बरनाला के 136, बठिंडा के 455, फरीदकोट के 187, फिरोजपुर के 1230, फतेहगढ़ साहिब के 192, फाजिल्का के 347, होशियारपुर के 189, जालंधर के 1263 लाभार्थियों को वित्तीय लाभ दिया गया है। इसी तरह मानसा के 271, श्री मुक्तसर साहिब के 90, पटियाला के 530, रूपनगर के 199, एसएएस नगर के 218, एसबीएस नगर के 166, संगरूर के 408 और मलेरकोटला के 70 लाभार्थियों को भी वित्तीय लाभ दिया गया है।
कम आय वाले परिवारों को मिलेगी वित्तीय सहायता
आशीर्वाद योजना के तहत कम आय वाले परिवारों की बेटियों की शादी के लिए 51,000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है। यह योजना पंजाब के उन स्थायी निवासियों के लिए है जो अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग या आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से हैं और जिनकी वार्षिक आय 32,790 रुपये से कम है। प्रत्येक पात्र परिवार अधिकतम दो बेटियों के लिए लाभ उठा सकता है।
मंत्री ने इस बात पर भी जोर दिया कि वित्तीय सहायता सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में हस्तांतरित की जाती है, जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित होती है। डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार अनुसूचित जातियों, पिछड़ी श्रेणियों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने समाज के हर वर्ग के जीवन स्तर और आर्थिक स्थिरता में सुधार लाने के लिए पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।
संबंधित खबरें
बिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
5 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
7 hrs agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
1 day agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
1 day agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
2 days agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
2 days agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
3 days ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
3 days agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
4 days agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines