AAP Punjab Lok Sabha Candidates List: आम आदमी पार्टी ने आज पंजाब के लोकसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पंजाब में अभी तक कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं हुआ है, इसलिए आम आदमी पार्टी ने 13 में से 8 अमृतसर, खड़ूर साहिब, जालंधर, फतेहगढ़ साहिब, फरीदकोट, बठिंडा, संगरूर, पटियाला सीटों पर अपने उम्मीदवार चुनावी रण में उतारे हैं। गुरदासपुर, होशियारपुर, आनंदपुर साहिब, लुधियाना, फिरोजपुर से उम्मीदवार अभी उतारे जाने हैं।
इन उम्मीदवारों को दिया गया टिकट
अमृतसर से कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल चुनाव लड़ेंगे, जो अजनाला से विधायक हैं। खडूर साहिब से मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर उम्मीदवार होंगे। जालंधर से सुशील कुमार रिंकू चुनाव लड़ेंगे, जो जालंधर से मौजूदा सांसद हैं। फतेहगढ़ साहिब से गुरप्रीत सिंह GP को मैदान में उतर गया है, जो बस्सी पठाना से कांग्रेस के विधायक हुआ करते थे, लेकिन कुछ दिन पहले ही आम आदमी पार्टी में आए हैं।
फरीदकोट से गायक करमजीत अनमोल को उम्मीदवार बनाया गया है। बठिंडा से गुरमीत सिंह खुड्डियां चुनाव लड़ेंगे, जो इस समय पंजाब के कृषि मंत्री हैं। इन्होंने ही लंबी सीट से प्रकाश सिंह बादल को चुनाव में हराया था। संगरूर से गुरमीत सिंह मीत हेयर उम्मीदवार होंगे, जो इस समय भगवंत मान सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं और बरनाला से दूसरी बार विधायक हैं। पटियाला से डॉ बलबीर सिंह उम्मीदवार, होंगे जो पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री हैं और पटियाला ग्रामीण से विधायक हैं।
संबंधित खबरें
तेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
2 hrs agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
11 hrs agoCBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
3 days agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
3 days agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
4 days agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
8 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
8 days ago'जीत गए चन्नी साहब', राहुल गांधी से मिलने के बाद छलका राजा वड़िंग का दर्द
9 days agoकौन हैं पंजाब कांग्रेस के नए 'कप्तान' परगट सिंह? आलाकमान ने जताया भरोसा
9 days agoआराधना मिश्रा बनीं UP कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines