Lok Sabha Election 2024 in Punjab (अमित पांडे): आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की दिल्ली में एलाइंस पर चर्चा के बीच पंजाब में कांग्रेस के नेताओं की बड़ी बैठक हुई। कांग्रेस के पंजाबी इंचार्ज देवेंद्र यादव ने बैठक की अध्यक्षता की जिसमें कांग्रेस के नेता नवजोत सिंह सिद्धू के अलावा सभी बड़े नेता शामिल हुए।
देवेंद्र यादव का बड़ा बयान
देवेंद्र यादव ने कहा की में नेताओ और कार्यकर्ताओं से बात करूंगा। मैं ये साफ कर दूं की तीन दिन की मीटिंग में गठबंधन पर भी चर्चा होगी। कुछ नेताओं द्वारा आम आदमी पार्टी से गठबंधन का विरोध करने पर कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक पार्टी है और हर एक अपना विचार रख सकता है मगर जो केंद्रीय नेतृत्व फैसला लेगा वो उसके साथ हैं।
यह भी पढ़ें: पंजाब में बिछी सियासी बिसात…कौन किसके साथ? कांग्रेस AAP के भरोसे..अकाली आएगा BJP के साथ?
पंजाब पर चर्चा
इस बीच आम आदमी पार्टी के सूत्रों का कहना है कि पंजाब को लेकर चर्चा मीटिंग में हुई लेकिन बस इतनी की हम मिलकर कर लेंगे। लेकिन सबसे बड़ी बात ये कि (सूत्र ) पंजाब को लेकर दोनों पार्टी कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की स्टेट यूनिट साथ मिलकर चुनाव लड़ने के पक्ष में नहीं है इसी लिये कल मीटिंग में पंजाब पर चर्चा बहुत ही कम हुई।
शिरोमणी अकाली दल की रणनीति
बता दें कि, आने वाले लोकसभा चुनावों को लेकर पंजाब की राजनीति की बिसात बिछनी शुरू हो गई है। यहीं कारण है कि इस समय शिरोमणी अकाली दल और कांग्रेस के बीच राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। कुछ दिनों पहले पंजाब की शिरोमणी अकाली दल की कोर कमेटी की बैठक हुई, जिसे अलग-अलग लोगों की ड्यूटी अलग- अलग कामों में लगा दी। सूत्रों की माने तो शिरोमणी अकाली दल किसी भी पार्टी से गठजोड़ के लिए अध्यक्ष सुखबीर बादल को कहा गया है। मालूम हो कि शिरोमणी अकाली दल का गठबंधन इस समय बहुजन समाज पार्टी से चल रहा है। सुखबीर बादल आने वाले दिनों में भाजपा से गठबंधन की बातचीत शुरू हो सकते हैं।
संबंधित खबरें
'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
2 hrs agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
3 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
8 hrs agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
9 hrs agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
20 hrs agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
1 day agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
1 day agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
2 days agoCM मान धुरी से लड़ेंगे... AAP ने पंजाब चुनाव के 40 उम्मीदवारों का किया ऐलान
2 days agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines