कपूरथला: पंजाब के कपूरथला में पुलिसिया रौब एक अधिकारी की नौकरी खा गया। मामला दो सगे भाइयों की दरिया में डूब जाने से मौत हो जाने का है। इसमें उन पर जुल्म करने वाले थाना प्रभारी (SHO) को डिसमिस किए जाने के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। यहां इस मामले में एक बड़ी बात यह भी है कि वर्दी के रौब में आकर यह शख्स पहले भी बेकसूरों पर जुल्म कर चुका है और कार्रवाई भी झेल चुका है, लेकिन सही मायने में सबक अब सिखाया गया है।
-
17 अगस्त को कपूरथला में बड़े भाई के साथ पुलिसिया ज्यादती से आहत छोटे भाई ने लगा दी थी ब्यास दरिया में छलांग, बचाते वक्त बड़े की भी हुई मौत
-
5 मई 2021 को कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बीच फगवाड़ा में सब्जी की रेहड़ी में तोड़फोड़ का वीडियो भी आया चर्चा में
बता दें कि कपूरथला में बीती 17 अगस्त को दो भाइयों मानवजीत सिंह ढिल्लों (40) और जशनबीर सिंह ढिल्लों (36) की ब्यास दरिया में डूब जाने से मौत हो गई थी। आरोप है कि मानवजीत सिंह अपने एक दोस्त की बहन के वैवाहिक विवाद को सुलझाने के लिए कुछ लोगों के साथ जालंधर के एक थाने में गया था। वहां लड़की के ससुराल वालों ने उसके के साथ दुर्व्यवहार किया और पुलिस भी उन्हीं के पक्ष में थी। इसी बीच 16 अगस्त को SHO ने मानवजीत सिंह कोथप्पड़ मारा तो इससे उनकी पगड़ी गिर गई। इसके बाद भी काफी पिटाई भी की और रातभर हिरासत में रखा। सिक्योरिटी बॉन्ड पर पुलिस ने मानवजीत को जमानत पर रिहा कर दिया।
इसके बाद इस घटना को दिल पर लेते हुए मानवजीत के छोटे भाई जशनबीर सिंह ने अगली शाम को बिना बताए घर छोड़ दिया और नदी में कूद गया। मनाने की कोशिश में नाकाम रहा तो फिर जान बचाने के लिए बड़े भाई मानवजीत सिंह ने भी नदी में छलांग लगा दी। बाद में दो दिन बाद इन दोनों की लाशें बरामद की गई तो परिजनों और इलाके के लोगों ने थाना प्रभारी नवदीप सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। गुरुवार को लोगों की मांग पर पुलिस विभाग ने थाना प्रभारी को डिसमिस कर दिया तो इसके बाद दोनों भाइयों का अंतिम संस्कार किया गया। इस बारे में एसएसपी कपूरथला राजपाल सिंह संधू ने कहा कि नवदीप सिंह को डिसमिस करने के अलावा और पुलिस कर्मियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 306, 506 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। तीन की तलाश का क्रम अभी जारी है।
उधर, बात करें तो पुराने मसले की तो 5 मई 2021 को कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बीच फगवाड़ा में थाना प्रभारी (SHO) रहते हुए नवदीप सिंह ने सब्जी की रेहड़ी में तोड़फोड़ की थी। लात मारकर सब्जियां बिखेर दी थी। उस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो आरोपी पुलिस अधिकारी नवदीप सिंह को सस्पेंड कर दिया गया था।
संबंधित खबरें
बिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
4 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
7 hrs agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
1 day agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
1 day agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
2 days agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
2 days agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
3 days ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
3 days agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
4 days agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines