(नरिंदर नंदन, जालंधर)
पंजाब के जालंधर के रायपुर रसूलपुर में यूट्यूबर रोजर संधू के घर पर हुए ग्रेनेड हमले के मामले में पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी लगातार सोशल मीडिया के जरिए पुलिस अधिकारियों के खिलाफ विवादित बयान दे रहा है। हाल ही में शहजाद भट्टी ने जालंधर के एसएसपी को लेकर विवादित बयान दिया था, जिसके बाद अब डीएसपी सुरिंदर धोगड़ी के संबंध में भी उसने विवादित टिप्पणी की है। इस दौरान जब रोजर संधू ने उससे पाकिस्तान का पता पूछा तो शहजाद भट्टी ने रावलपिंडी का पता बताया।
इस मामले को लेकर डीआईजी नवीन सिंगला का बड़ा बयान सामने आया है। डीआईजी ने बताया कि ग्रेनेड अटैक मामले में सभी 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। ये सभी आरोपी ग्रेनेड उपलब्ध कराने और पनाह देने के मामले में गिरफ्तार किए गए हैं। डीआईजी ने बताया कि जीशान अख्तर और शहजाद भट्टी को गिरफ्तार किया जाना अभी बाकी है। उन्होंने यह भी कहा कि ग्रेनेड मामले में चार्जशीट दाखिल कर सभी को सजा दिलवाई जाएगी।
पंजाब पुलिस ने दी चुनौती
वहीं, एसएसपी और डीएसपी को लेकर शहजाद भट्टी द्वारा की गई टिप्पणियों पर डीआईजी ने कहा कि विदेश में बैठकर सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने से पुलिस प्रशासन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा, “अगर शहजाद भट्टी में हिम्मत है, तो वह भारत आकर दिखाए, फिर पुलिस उसे बताएगी कि वह क्या कर सकती है।”
बार-बार अलग पता रहा जशपाल भट्टी
रावलपिंडी का पता बताने को लेकर डीआईजी ने कहा कि इस पते को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है, क्योंकि शहजाद भट्टी बार-बार अलग-अलग पते बता रहा है। हाल ही में उसने रोते हुए वीडियो में कहा था कि पंजाब पुलिस की कार्रवाई के कारण उसके फॉलोअर्स कम हो गए हैं और वह बर्बाद हो रहा है। वहीं, शहजाद भट्टी द्वारा ड्रोन के माध्यम से दोबारा ग्रेनेड हमला करने की धमकी को लेकर डीआईजी ने कहा कि उसके मंसूबे कभी पूरे नहीं होने दिए जाएंगे।
यह भी पढ़ें : नशा तस्करों को CM भगवंत मान की चेतावनी, बोले- नशा तस्कर यह भूल जाएं कि उन्हें चैन से जीने देंगे!
इससे पहले भारत में शहजाद भट्टी का सोशल मीडिया अकाउंट बैन कर दिया गया था। उसने एक यूट्यूबर के घर पर बम फेंकने के बाद इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर हमले की जिम्मेदारी खुद ली थी। यह हमला 16 मार्च को जालंधर देहात के रायपुर रसूलपुर इलाके में हुआ था।
संबंधित खबरें
भगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
15 hrs agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
2 days agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
3 days agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
3 days agoपंजाब विधानसभा पहुंचे स्कूली छात्र, CM भगवंत मान ने दिया सफलता का मंत्र
3 days agoपंजाब में 2027 चुनाव से पहले सियासी घमासान
3 days agoपंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप, मोहाली में होंगे फाइनल मुकाबले
4 days agoभगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका, 50000 का लगा जुर्माना; AAP का दावा
4 days agoपरविंदर सिंह झोटा मर्डर केस में CBI का बड़ा एक्शन, रात में थाने पहुंची टीम
5 days agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines