पंजाब के जालंधर के सिविल अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में अचानक ऑक्सीजन की सप्लाई कम होने से 3 पेशेंट्स की मौत हो गई है। यह घटना बीती रात हुई। बताया जा रहा है कि ऑक्सीजन सप्लाई में कमी होने से यह हादसा हुआ। पंजाब के जालंधर सिविल अस्पताल में 3 मरीजों की मौत पर सीएमओ डॉ. विनय कुमार ने बताया कि टेक्निकल फॉल्ट के कारण ऑक्सीजन की सप्लाई थोड़ी कम हो गई थी।
बैकअप सिलेंडर तुरंत ही शुरू कर दिए गए थे। तकनीकी खराबी को भी ठीक कर लिया गया था। यह सब 5 से 10 मिनट के अंदर हुआ। इस मामले में मरने वाले तीनों मरीज गंभीर हालत में थे। उनकी मौत इस मामले के बाद अलग-अलग कारणों से हुई।
कब हुई घटना?
यह घटना बीती रात हुई। बताया जा रहा है कि ऑक्सीजन सप्लाई में बदलाव आने पर हुआ। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने घटना के बाद अस्पताल का दौरा कर जांच के आदेश दिए। स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक, ये मरीज आईसीयू में थे और उनकी हालत गंभीर थी। इस हादसे में मौतें एक साथ नहीं हुईं हैं। ये एक के बाद एक, 10-15 मिनट के बाद हुईं। एक मरीज के फेफड़ों में जमाव था, तो दूसरे के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था और तीसरा नशे का आदी था। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री ने मामले की जांच का आश्वासन देकर कहा कि चंडीगढ़ से डॉक्टरों की एक टीम जांच करेगी।
मामले पर क्या बोले CMO
सीएमओ डॉ. विनय कुमार ने बताया कि एक छोटी सी तकनीकी खराबी के कारण ऑक्सीजन की सप्लाई में कमी आई। इस मामले में बैकअप सिलेंडर तभी शुरू कर दिए थे। उपायुक्त डॉ. हिमांशु अग्रवाल घटनास्थल पर मौजूद थे, उन्होंने जांच के लिए समिति गठित की है। समिति की रिपोर्ट से सही कारण का पता चलेगा। अगर मौतें किसी की भी गलती से हुई हैं, तो जल्द उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
ये भी पढ़ें- Punjab News: BSF ने गिराए 6 पाकिस्तानी ड्रोन, 2 जिलों में कार्रवाई, एक किलो हेरोइन जब्त
संबंधित खबरें
पंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
9 hrs agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
15 hrs agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
1 day agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
1 day agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
2 days ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
2 days agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
3 days agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
5 days agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
5 days agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines