पाकिस्तान से तनाव के बीच पंजाब पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने अमृतसर में दो जासूस को अरेस्ट किया है। दोनों पर सेना की गोपनीय जानकारी लीक करने का आरोप है। पुलिस ने बताया कि दोनों जासूस पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई को सूचनाएं भेजते थे। पकड़े गए जासूसों के नाम पलाक शेर मसीह और सुरज मसीह है।
मामले में डीजीपी ने जानकारी देते हुए बताया कि अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने 3 मई 2025 को दो व्यक्तियों पलक शेर मसीह और सूरज मसीह को अरेस्ट किया है। दोनों पर अमृतसर में सेना छावनी क्षेत्रों और वायुसेना के ठिकानों की संवेदनशील जानकारी और तस्वीरें लीक करने का आरोप है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उनके पाकिस्तानी खुफिया एजेंटों से संबंध हैं जो हरप्रीत सिंह उर्फ पिट्टू उर्फ हैप्पी के जरिए स्थापित किए गए। हैप्पी फिलहाल अमृतसर सेंट्रल जेल में बंद हैं।
पंजाब पुलिस सेना के साथ
दोनों के खिलाफ गोपनीयता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। इसके आधार पर आगे के खुलासे किए जा सकेंगें। डीजीपी ने कहा कि पंजाब पुलिस भारतीय सेना के साथ मजबूती से खड़ी है और राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए अपने कर्तव्य पर अडिग है। हमारे सशस्त्र बलों की ओर से सुरक्षा को कमजोर करने के किसी भी प्रयास का दृढ़तापूर्वक और तत्काल जवाब दिया जाएगा।
ये भी पढ़ेंः ‘हमले वाले दिन दुकान क्यों नहीं खोली’? पहलगाम के स्थानीय दुकानदार से NIA का सवाल
भारत-पाकिस्तान के बीच चरम पर तनाव
बता दें कि इन दिनों देशभर में पहलगाम आतंकी हमले को गुस्सा और गम का माहौल है। इस बीच अमृतसर में जासूसों का पकड़ा जाना एक बड़ा मामला है। हमले के बाद से पाकिस्तान और भारत के बीच तनाव चरम पर है। भारत अब तक पाकिस्तान को लेकर कई ताबड़तोड़ फैसले कर चुका है। गौरतलब है कि 22 अप्रैल को पहलगाम में 4 आतंकियों ने 26 पर्यटकों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वहीं 17 पर्यटक घायल हो गए थे। घटना के बाद मामले की जांच एनआईए कर रही है।
संबंधित खबरें
पंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
18 hrs agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
1 day agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
1 day agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
2 days agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
2 days ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
2 days agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
3 days agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
5 days agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
5 days agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines