India Pakistan War Situation: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमृतसर में रेड अलर्ट जारी किया है। अमृतसर के जिला कलेक्टर ने लोगों से घर के अंदर रहने और खिड़कियों से दूर रहने की अपील की है। रविवार को जिला कलेक्टर ने बयान जारी किया, जिसमें कहा गया कि ‘हमने आपकी सुविधा के लिए बिजली आपूर्ति बहाल कर दी है, लेकिन हम अभी भी रेड अलर्ट पर हैं।’ अब सायरन बजेगा, जो इस रेड अलर्ट का संकेत देगा। कृपया अपने घर से बाहर न निकलें। जानिए और क्या करने की अपील की गई है।
क्या न करें शहर के लोग?
जिला कलेक्टर ने लोगों से घर के अंदर रहने और खिड़कियों से दूर रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि ‘जब हमें हरी झंडी मिलेगी, तो हम आपको इसकी जानकारी दे देंगे। इस दौरान बताई गई सभी चीजों का ख्याल रखें और घबराएं नहीं।’ इसके अलावा, अमृतसर डीसी के एक बयान में कहा गया कि ‘अभी ज्यादा सावधानी बरतते हुए, लाइट बंद करके घर के अंदर ही रहें। साथ ही घर की खिड़कियों से दूर रहने की सलाह दी गई है।
ये भी पढ़ें: भारत-पाक टेंशन के बीच मान सरकार का बड़ा फैसला, घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
जब तक अगला आदेश न आए, तब तक सड़क, बालकनी या छत पर भी न जाने की अपील की गई है। आगे बताया गया कि ‘हम आपको बताएंगे कि कब सामान्य गतिविधियां फिर से शुरू हो सकती हैं।’ इसके अलावा, सुविधा को देखते हुए बिजली आपूर्ति भी बहाल की गई है, लेकिन फिर भी रेड अलर्ट जारी रहेगा।
पाकिस्तान ने किया उल्लंघन
भारत ने शनिवार को कहा कि ‘पाकिस्तान ने दोनों देशों के डीजीएमओ के बीच दिन में बनी सहमति का उल्लंघन किया है। इसके लिए भारतीय सेना जवाबी कार्रवाई कर रही है। एक विशेष ब्रीफिंग में विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि ‘यह पहले बनी सहमति का उल्लंघन है और भारत इन उल्लंघनों को बहुत गंभीरता से लेता है।’ भारत जिम्मेदारी के साथ इस समस्या से निपटने की कोशिश में लगा है।
ये भी पढ़ें: भारत-पाक तनाव के बीच चंडीगढ़ में देशभक्ति का जोश, वॉलंटियर्स की लगी लंबी लाइनें
संबंधित खबरें
CBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
1 day agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
1 day agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
2 days agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
6 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
6 days ago'जीत गए चन्नी साहब', राहुल गांधी से मिलने के बाद छलका राजा वड़िंग का दर्द
7 days agoकौन हैं पंजाब कांग्रेस के नए 'कप्तान' परगट सिंह? आलाकमान ने जताया भरोसा
7 days agoआराधना मिश्रा बनीं UP कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
7 days agoपरगट सिंह या विजय इंदर सिंगला? किसे मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान?
8 days agoवड़िंग ने दिया पंजाब कांग्रेस चीफ से इस्तीफा, अब किसे मिलेगी गद्दी?
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines