पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से बौखलाए पाकिस्तान ने भारत के सीमावर्ती शहरों को अपना निशाना बनाया। इसमें जम्मू-कश्मीर समेत राजस्थान, गुजरात और पंजाब के सीमावर्ती इलाके शामिल थे। पाकिस्तान ने इन राज्यों के सीमावर्ती शहरों में मिसाइल और ड्रोन हमला करने की कोशिश की, जिन्हें भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम की तरफ से हवा में भी नष्ट कर दिया गया। जहां जम्मू-कश्मीर में S400 एयर डिफेंस सिस्टम से पाकिस्तान के हमलों का मुंहतोड़ जवाब दिया गया, वहीं पंजाब में आकाश मिसाइल प्रणाली और L-70 एयर डिफेंस गन से पाकिस्तानी मिसाइल और ड्रोन को ध्वस्त किया गया।
अमृतसर में भारतीय सेना का डेमो
भारतीय सेना ने पंजाब के शहरों को पाकिस्तानी मिसाइल और ड्रोन हमलों से कैसे बचाया, इसका एक डेमो दिया गया। दरअसल, भारतीय सेना की तरफ से सोमवार को अमृतसर में एक डेमो दिखाया गया कि कैसे आकाश मिसाइल प्रणाली, एल-70 एयर डिफेंस गन समेत बाकी भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने अमृतसर में स्वर्ण मंदिर और पंजाब के बाकी शहरों को पाकिस्तानी मिसाइल और ड्रोन हमलों से बचाया है।
यह भी पढ़ें: बिहार में शादीशुदा डाक्टर को ले भागा अधेड़ वकील, बुढ़ापे में मिला था बचपन का प्यार
क्या बोले भारतीय सेना के जवान?
इसके अलावा भारतीय सेना के जवानों में इस बार हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान की कार्रवाई के बारे बताया। इसको लेकर 15 इन्फेंट्री डिवीजन के JCO मेजर जनरल कार्तिक सी शेषाद्रि ने कहा कि याद रहे ऑपरेशन सिन्दूर केवल स्थिर किया गया है, खत्म नहीं हुआ है। उसका विकराल रूप अभी बाकी है। वहीं भारतीय सेना के पैंथर डिवीजन के जवानों ने कहा कि हम पैंथर के प्रतिनिधि हैं… हम दुश्मन को अंदर से घुसकर मारेंगे, अब हमें किसी का डर नहीं है। दिमाग में बदला है, दिल में जुनून है और आंखों में गर्व है। आतंकवाद को जड़ से उखाड़ने के लिए भारत ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया है।
संबंधित खबरें
पंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
11 hrs agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
17 hrs agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
1 day agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
1 day agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
2 days ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
2 days agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
3 days agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
5 days agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
5 days agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines