Hansraj Hans VS Jasbir Jassi: पंजाब में डेरों में गाना गाने को लेकर इन दिनों 2 बड़े सिंगर के बीच जंग छिड़ गई है। पंजाब के फेमस सूफी गायक और दिल्ली के लोकसभा सांसद हंसराज हंस और सिंगर जसबीर जस्सी के बीच की ये जंग अब सोशल मीडिया पर पहुंच गई है। सिंगर जसबीर जस्सी बार-बार सिंगरों के डेरों में जाकर गाना गाने का विरोध कर रहे थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर बिना किसी नाम लिए कई बार इस बात को लेकर अपनी नराजगी जाहिर की है। ऐसा माना जा रहा हैं कि इस तरह से सीधे तौर पर सूफी गायक हंसराज हंस को निशाना बना रहे हैं।
हंसराज हंस ने जस्सी से क्या कहा?
बता दें कि, फेमस सूफी गायक हंसराज हंस नकोदर के लाल बादशाह डेरे के गद्दीशीन हैं। सिंगर जसबीर जस्सी की इन बातों का जवाब देते हुए हंसराज हंस भी सोशल मीडिया पर आ गए। हंसराज हंस ने कहा कि वो जस्सी को ये समझाना चाहते है कि, जब वो बोले तो पहले सोच लिया करें फिर बोला करें। हंस ने आगे कहा कि जस्सी को ये समझना चहिए कि जब उन्हें कोई दरगाह वाला बुलाएंगा, तभी वो वहां जाकर गाना गाने के लिए मना कर सकते हैं। लेकिन जब उन्हें आज तक किसी दरगाह वाले ने बुलाया ही नहीं तो वो किसी मना कैसे करेंगे। हंस ने जस्सी से कहा कि ये तो वही बात हो गई कि तुम अपने घर में खाली बैठे हुए हो और किसी बड़े घर में शादी हो रही है। आपको वहां से बुलावा नहीं आया, झूठी शान दिखाने के लिए आप कह रहे हो कि मैं वहां नहीं जाऊंगा।
यह भी पढ़ें: Wedding Destination बनने को तैयार पंजाब, ब्लॉगर बताएं खूबियां, क्या है मान सरकार का प्लान?
जस्सी ने दिया हंसराज हंस को नसीहत
इसके बाद हंसराज हंस ने आगे कहा कि घर बैठे कर मैं कह सकता हूं कि मैं नहीं जाऊंगा और नहीं गाऊंगा। जब किसी ने डेरे में आपको बुलाया ही नहीं तो आप बॉयकाट कैसे कर सकते हैं। जस्सी ने भी हंसराज हंस की बात बिना रुके जवाब दे दिया। सिंगर जस्सी ने तो दो कदम आगे बढ़ते हुए हंसराज हंस को नसीहत ही दे दी। जस्सी ने हंसराज हंस से कहा कि गायकों को राजनीति की तरफ नहीं जाना चाहिए बल्कि पंजाबी सभ्याचार और गायकी को आगे बढ़ाने के लिए काम करना चाहिए।
संबंधित खबरें
खुद ड्रग्स छिपाया, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में पुलिसकर्मी
11 mins agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
4 hrs agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
6 hrs agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
16 hrs agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
1 day agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
1 day agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
1 day agoCM मान धुरी से लड़ेंगे... AAP ने पंजाब चुनाव के 40 उम्मीदवारों का किया ऐलान
2 days agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines