Punjab CM Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार प्रदेश के विकास के साथ-साथ लोगों के जीवन स्तर को बढ़ाने पर भी काम कर रही हैं। इसी के तहत सीएम भगवंत मान ने बीते दिन गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सड़कों को पैच फ्री बनाने के लिए 95.54 लाख रुपये जारी किए हैं। इस फंड से सरहिंद चुन्नी रोड से घुमंदगढ़, बस्सी संघोल रोड, सरहिंद चुन्नी रोड से डफेरा, बस्सी से दधेरी वाया जेरखेला खेड़ी, जोधपुर से महदड़ियां रोड, नोगावां से लोहारी रोड, फिरोजपुर और बाग सिकंदर बनाने के लिए जारी किए है।
सीएम मान ने जारी किया फंड
सीएम मान ने कहा कि इस उद्देश्य के लिए जिला प्रशासन को जरुरी फंड जारी कर दिया गया है। उन्होंने आगे कहा कि गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब आने वाले तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए होने वाले को तुरंत और उत्साह से किया जाना चाहिए। सीएम मान ने कहा कि राज्य सरकार शहीदी सभा के दौरान पवित्र तीर्थस्थल पर आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को सभी जरुरी सुविधाएं देने के लिए बाध्य है। यह पहल दसवें सिख गुरु के परिवार द्वारा किए गए सर्वोच्च बलिदान के लिए राज्य सरकार की तरफ से एक विनम्र श्रद्धांजलि होगी।
विश्व इतिहास में ऐसा उदाहरण कहीं नहीं
सीएम मान ने इस बात पर जोर दिया कि फतेहगढ़ साहिब की पवित्र धरती न केवल सिखों बल्कि पूरी मानवता को प्रेरित करती है, जहां हर साल लाखों श्रद्धालु छोटे साहिबजादों और माता गुजरी जी के शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि देने आते हैं। छोटी उम्र में साहिबजादों के बेमिसाल बलिदान पर बारे में बताते हुए सीएम भगवंत मान ने कहा कि विश्व इतिहास में ऐसा उदाहरण कहीं और नहीं मिलता है।
यह भी पढ़ें: Punjab Byelection Results 2024 Live Updates: पंजाब में ‘आप’ का जलवा बरकरार, 4 में से 3 सीटों पर आगे
श्रद्धालुओं को नहीं होगी असुविधा
इस दौरान सीएम मान ने जिला प्रशासन को सख्त निर्देश देते हुए श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त प्रबंध करने के लिए कहा है, ताकि पवित्र तीर्थस्थल पर माथा टेकने के दौरान उन्हें किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि वह श्रद्धालुओं की सेवा में कोई कसर न छोड़े, इसके लिए पूरी व्यवस्था की व्यक्तिगत तौर पर निगरानी की जाएगी।
संबंधित खबरें
दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
1 day agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
1 day agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
1 day agoपंजाब विधानसभा पहुंचे स्कूली छात्र, CM भगवंत मान ने दिया सफलता का मंत्र
1 day agoपंजाब में 2027 चुनाव से पहले सियासी घमासान
1 day agoपंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप, मोहाली में होंगे फाइनल मुकाबले
3 days agoभगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका, 50000 का लगा जुर्माना; AAP का दावा
3 days agoपरविंदर सिंह झोटा मर्डर केस में CBI का बड़ा एक्शन, रात में थाने पहुंची टीम
3 days agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
4 days agoराम मंदिर चंदा चोरी पर अमन अरोड़ा ने सख्त कार्रवाई की मांग की
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines