Punjab News : पंजाब में देर रात फगवाड़ा शहर में गैंगस्टरों ने पुलिस कॉन्स्टेबल की गोलियां मार कर हत्या कर दी। वारदात के समय एसएचओ अमनदीप नाहर का गनमैन कमल बाजवा क्रेटा गाड़ी लूट कर भाग रहे गैंगस्टरों का पीछा कर रहा था। गैंगस्टरों ने उस पर गोलियां बरसां दी। गोलियां लगने से कमल बाजवा की जालंधर के अस्पताल में मौत हो गई। वहीं फिल्लौर पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में चार में से एक गैंगस्टर की मौत हो गई और दो अन्य को गोलियां लगी। एक गैंगस्टर भागने में कामयाब रहा।
और पढ़िए –प्यार का पंचनामा; महिला ने फेसबुक प्रेमी के लिए अपने पति को दी खौफनाक मौत, कांप जाएगी रूह
एक गैंगस्टर हुआ फरार
इस घटना के बाद फगवाड़ा पुलिस ने इसकी सूचना फिल्लौर पुलिस को दी। फिल्लौर में पुलिस की गैंगस्टरों के साथ मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में तीन गैंगस्टरों को गोलियां लगी हैं। गोलियां लगने के बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान गैंगस्टरों का एक साथी अंधेरे का फायदा फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा।
मुठभेड़ में एक गैंगस्टर की हुई मौत
पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में गैंगस्टरों को टांगों-हाथों पर गोलियां लगी हैं। घायल गैंगस्टरों की पहचान रणबीर, विष्णु और कुलविंदर के रूप में हुई है। तीनों को लेकर पुलिस पहले सिविल अस्पताल फिल्लौर में लेकर गई। जहां पर दो की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने सिविल अस्पताल जालंधर रेफर कर दिया। जालंधर सिविल अस्पताल में गैंगस्टर कुलविंदर की मौत हो गई है।
और पढ़िए –मऊ में पूर्व विधायक के प्रपोत्र की हत्या! घर से बुलाकर ले गए थे कुछ लोग, पुलिस को इस बात की आशंंका
सीएम ने की 2 करोड़ रुपए देने की घोषणा
https://twitter.com/BhagwantMann/status/1612295141209034754?cxt=HHwWhMDSze_4guAsAAAA
गनमैन ने किया गैंगस्टरों का पीछा
गैंगस्टर फगवाड़ा में किसी की कार को लूट कर भाग रहे थे। इसकी जानकारी एसएचओ के गनमैन कमल वाजवा को लगी तो उन्होंने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। बाजवा को गैंगस्टरों के पास पिस्तौल होने की जानकारी नहीं थी। गैंगस्टराें ने जब देखा कि पुलिस वाला उनका पीछा कर रहा तो उन्होंने फायरिंग करनी शुरू कर दी।
और पढ़िए –क्राइम से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
7 hrs agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
14 hrs agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
1 day agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
1 day agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
2 days ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
2 days agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
3 days agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
5 days agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
5 days agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines