यमुनानगर में पंजाब से आई एक बारात को जब लड़की पक्ष ने शादी करने से मना कर दिया तो दूल्हा बारात लेकर सीधा थाने पहुंच गया. हालांकि पुलिस ने इन लोगों को समझाकर वापस लौटने की सलाह दी लेकिन दूल्हा पक्ष दुल्हन को साथ ले जाने के लिए अड़ा रहा. बता दें कि दुल्हा और दुल्हन पक्ष की बिरादरी में अंतर था जिसके चलते दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया और मजबूरन पुलिस को लड़की को वन स्टॉप सेंटर में भेजना पड़ा.
दुल्हन पक्ष ने किया शादी से इनकार
यमुनानगर की कलानौर पुलिस चौकी के बाहर खड़ी दूल्हे की गाड़ी पंजाब के राजपुरा से आई और यह लोग यमुनानगर के गांव छोटा लपरा में दुल्हन को बयान के लिए आए थे लेकिन जैसे ही बारात गांव में पहुंची कभी दुल्हन पक्ष के लोगों ने शादी से साफ मना कर दिया. हालांकि लड़की पक्ष की तरफ से दो दिन पहले ही दूल्हे को जवाब दे दिया था और इन सब के पीछे कारण था कि दोनों इंटर कास्ट थे.
इस वजह से टूटी शादी
दोनों मुस्लिम बिरादरी के परिवार थे लेकिन लड़के पक्ष को इंटर कास्ट कहा जा रहा था क्योंकि लड़की पक्ष मल्हा बिरादरी से थी और लड़का पक्ष तेली बिरादरी से और यही वह कारण रहा कि लड़की पक्ष ने शादी से मना कर दिया. मना करने के बावजूद जब बारात गांव में पहुंची तो मजबूरन पुलिस को बीच में आकर लड़की को वन स्टॉप सेंटर में भेजना पड़ा जबकि लड़का पक्ष का यह कहना था कि वह हर कीमत पर लड़की को ब्याह कर यहां से ले जाना चाहते हैं. लड़की नहीं मिली तो लड़का पक्ष बारात लेकर सीधा पुलिस चौकी में ही पहुंच गया.
यह भी पढ़ें: 242 अवैध बेटिंग और गैंबलिंग वेबसाइटों पर चला भारत सरकार का चाबूक, अब तक 7800 से ज्यादा ब्लॉक
पुलिस अफसर भी हुए परेशान
पुलिस अफसरों ने घंटो समझाया इसके बाद दूल्हा पक्ष के लोग तो यहां से चले गए लेकिन अभी भी यह अंदेशा है कि कहीं यह लोग लड़की वालों के घर ना पहुंच जाए हर कैसे पूरे मामले में लड़का पक्ष खुलकर कुछ नहीं कह रहा लेकिन इतना जरूर कह रह है कि इन लोगों के साथ धोखा हुआ है. बारात थाने में पहुंची तो पुलिस ने भी इन लोगों को समझाना शुरू कर दिया कि वह लड़की वालों से जबरदस्ती नहीं कर सकते. लेकिन लड़का पक्ष के लोगों का कहना था की लड़के को लड़की वालों ने शगुन भी लगाया और बाद में बारात की तिथि भी तय हो गई और वह तिथि के अनुसार ही यहां पर आए थे.
इन दोनों पक्षों के बीच आखिर क्या रहा यह तो दोनों पक्षी जानते हैं लेकिन जो पुलिस तक बात पहुंची वह इंटर कास्ट को लेकर पहुंची हालांकि पुलिस ने लड़की को वन स्टॉप सेंटर भेजने के बाद उसके बयान मजिस्ट्रेट पर करवाने की बात कह रही है लेकिन लड़के पक्ष का कहना है कि वह इतनी दूर से बारात लेकर आए थे और अब वह वापस किस मुंह से जाएंगे फिलहाल आज इस बात को लेकर गांव लापरा में भी चर्चा का विषय बना हुआ है कि यह जो दूल्हे की सजी हुई गाड़ी गांव में आई थी यह किसके घर बारात लेकर पहुंचे थे क्योंकि पुलिस के समझने के बावजूद यह लोग लड़की के गांव के चक्कर काटते हुए दिखाई दे रहे थे.
संबंधित खबरें
आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
17 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
23 hrs agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
1 day ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
1 day agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
1 day agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
2 days agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
2 days agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
2 days agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
3 days agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines