Farmers 13 Demands aimed Punjab Bandh: कई महीनों से सड़कों पर आंदोलन कर रहे किसानों ने आज पंजाब बंद की घोषणा कर दी है। सुबह 7 बजे से अगले 10 घंटे तक पंजाब में सड़कों से लेकर रेल मार्ग तक ठप पड़ गए हैं। किसानों ने दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा और हिमचाल प्रदेश की तरफ जाने वाले रास्ते भी ब्लॉक कर दिए हैं। किसानों की जिद है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती वो धरना प्रदर्शन जारी रखेंगे। तो आइए जानते हैं कि आखिर किसानों की 13 मांगें कौन-कौन सी हैं?
1. MSP पर गारंटी दें
किसानों की मांग है कि सरकार फसलों के लिए न्यूनतम मूल्य (MSP) की गारंटी सुनिश्चित करे। उन्हें सरकार की तरफ आश्वासन मिले कि MSP लागू रहेगी और उनकी आय की रक्षा होगी।
यह भी पढ़ें- Punjab Bandh Live Updates: दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे ब्लॉक, 3 राज्यों में रूट डायवर्ट
2. कर्ज माफ करें
किसानों की दूसरी मांग कर्ज माफी से जुड़ी है। उन्होंने स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने की बात कही है। इसके अनुसार 10,000 रुपए से अधिक के सभी किसानों के कर्ज माफ किए जाएं। कर्ज माफी की कुल रकम 18.4 लाख करोड़ के आसपास होगी।
3. भूमि अधिग्रहण का मुआवजा
किसानों का कहना है कि डेवलेपमेंट प्रोजेक्ट्स के कारण कई किसानों की जमीनें ले ली गईं। ऐसे में भूमि अधिग्रहण से प्रभावित परिवारों को मुआवजा दिया जाए। इसके अलावा छीनी गई जमीन के 10% हिस्से पर किसानों के रहने के लिए आवासीय कालोनी बने।
4. WTO समझौता वापस लें
किसानों के अनुसार WTO के नियमों के कारण उनकी आय पर असर पड़ता है। ऐसे में भारत सरकार को WTO से बाहर निकल जाना चाहिए है। साथ ही मुक्स व्यापार समझौतों (World Trade Organiosation) पर भी प्रतिबंध लगाया जाए।
यह भी पढ़ें- Punjab Bandh: आज 10 घंटे बंद रहेगा पंजाब; जानें क्या खुलेगा और क्या नहीं?
5. लखीमपुर खीरी हिंसा में मिले न्याय
किसानों की मांग है कि लखीमपुर खीरी हिंसा में नरसंहार करने वाले आरोपियों को सजा मिलनी चाहिए। इस हिंसा के कारण कई किसानों की जान चली गई। पीड़ित परिवारों को जल्द से जल्द न्याय मिलना चाहिए।
6. किसानों को मिले पेंशन
किसानों का कहना है कि सरकार किसानों के साथ-साथ खेत में काम करने वाले मजदूरों को पेंशन दे। किसान और खेत मजदूरों को पेंशन का आवंटन होना चाहिए।
7. इलेक्ट्रिसिटी बिल रद्द करें
किसानों ने विद्युत संशोधन बिल 2020 को रद्द करने की मांग की है। किसानों का कहना है कि इस बिल के लागू होने के बाद बिजली का प्राइवेटाइजेशन होगा, जिससे उन्हें बिजली पर मिलने वाली सब्सिडी बंद हो सकती है। इसलिए इस विधेयक को रद्द कर दिया जाए।
यह भी पढ़ें- Punjab Bandh: अंबाला पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, इन रास्तों पर डायवर्ट रहेगा ट्रैफिक; देखें लिस्ट
8. मृतक किसानों को मिले मुआवजा
किसानों का कहना है कि 2020-2021 के आंदोलन में मारे गए किसानों के परिवार को मुआवजा मिलना चाहिए। साथ ही परिवार के किसी एक सदस्य को रोजगार उपलब्ध करवाया जाए।
9. मनरेगा में हो बदलाव
किसानों की मांग है कि मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) के तहत हर साल 200 दिनों का रोजगार दिया जाए। साथ ही मनरेगा की मजदूरी बढ़ाकर 700 रुपए की जाए।
10. राष्ट्रीय मसाला आयोग का गठन
किसानों ने विभिन्न मसालों के लिए राष्ट्रीय मसाला आयोग का गठन करने की मांग की है। यह आयोग मसाला उद्योग में आने वाली चुनौतियों का समाधान करेगा।
11. जनजातीय समुदाय के अधिकारों की सुरक्षा
किसानों ने जनजातीय समुदाय की जमीन, जंगल और जल स्रोतों को सुरक्षित रखने की भी मांग की है। उनका कहना है कि स्वदेशी लोगों का अधिकार सुनिश्चित करना सरकार की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।
12. बीजों की क्वालिटी हो बेहतर
किसानों का कहना है कि सरकार बेहतर क्वालिटी के बीज उपलब्ध करवाने पर ध्यान दे। साथ ही नकली बीज, कीटनाशक और खाद बनाने वाली कंपनियों को सजा दी जाए।
13. गरंटीड आय
किसानों की मांग है कि 60 या 60 से ज्यादा उम्र वाले किसानों को हर महीने पेंशन मिलनी चाहिए। पेंशन की राशि कम से कम 10,000 रुपए महीना होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें- Punjab Bandh: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! किसान आंदोलन के चलते 107 ट्रेनें रद्द और डायवर्ट, देखें लिस्ट
संबंधित खबरें
पंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
17 hrs agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
23 hrs agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
1 day agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
1 day agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
2 days ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
2 days agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
3 days agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
5 days agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
5 days agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines