चंडीगढ़: पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस द्वारा मंगलवार को सरकारी मॉडल सीनियर सेकंडरी स्कूल खरड़ का दौरा किया गया। दौरे के दौरान स्कूल की बुरी स्थिति को देखकर उन्होंने नाराजग़ी प्रकट की।
सिविल सचिवालय में लाया गया
स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने स्कूल की सही स्थिति जानने के लिए अपना दौरा बीच में ही छोडक़र छठी, सातवीं और आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को अपने साथ सिविल सचिवालय में लाया गया और उनसे बाथरूमों की स्थिति, पढ़ाई की स्थिति, वर्दियों सम्बन्धी, किताबों सम्बन्धी, टैस्टों संबंधी, सिलेबस और स्कूल में करवाई जाने वाली सह शैक्षिक गतिविधियों के बारे में जानकारी हासिल की।
पानी भर जाता है
इस दौरान विद्यार्थियों ने बताया कि स्कूलों के कमरों में रौशनी का सही प्रबंध नहीं है और न ही उनको लैब्स में प्रयोग करवाए जाते हैं। विद्यार्थियों ने अन्य समस्याएँ बताते हुए बताया कि बरसात के दिनों में गेट के आगे बहुत पानी इकट्ठा हो जाता है, जिस कारण स्कूल आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
2 शिफ्टों में शिक्षा
इसके अलावा छुट्टी के समय और सुबह के समय स्कूल के मुख्य गेट के सामने बहुत ज़्यादा यातायात होने के कारण भी दिक्कतें पेश आती हैं। यहाँ यह बताने योग्य है कि सरकारी मॉडल सीनियर सेकंडरी स्कूल खरड़ में 3300 के करीब विद्यार्थियों को 2 शिफ्टों में शिक्षा दी जाती है।
अधिकारियों को हिदायत दी
विद्यार्थियों से जानकारी हासिल करने के उपरांत स्कूल शिक्षा मंत्री द्वारा शिक्षा विभाग के सभी वरिष्ठ अधिकारियों की तुरंत बेठक बुलायी गई, जिसमें विद्यार्थियों ने सभी समस्याओं के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर स. हरजोत सिंह बैंस ने अधिकारियों को हिदायत दी कि सरकारी मॉडल सीनियर सेकंडरी स्कूल खरड़ की सभी समस्याओं को तुरंत हल किया जाए और कुछ विद्यार्थियों को वर्दियाँ और किताबें आदि न मिलने संबंधी जांच करके सम्बन्धित अध्यापकों के खि़लाफ़ कार्यवाही अमल में लाई जाए।
संबंधित खबरें
बिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
23 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
1 day agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
2 days agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
2 days agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
2 days agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
3 days agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
3 days ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
4 days agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
4 days agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines