Sanjay Singh ED Raid Political Reaction: आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के दिल्ली स्थित घर पर बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय यानी ED का रेड पड़ी है। संजय सिंह के घर पर ED की ये छापेमारी दिल्ली शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले को लेकर है। ईडी अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में राज्यसभा सांसद संजय सिंह के अलावा कई ओर लोगों के घर ED ने छापा मारा है। संजय सिंह के घर पर ED की इस छापेमारी को लेकर राजधानी दिल्ली में सियासत गरमा गई है। ED की इस रेड को लेकर लगातार राजनीतिक प्रतिक्रिएं सामने आ रही हैं।
छापेमारी पर सौरभ भारद्वाज की प्रतिक्रिया
ईडी की इस रेड को लेकर ‘आप’ की प्रतिक्रिया सामने आई है। आप का कहना है कि भाजपा को ये साफ दिख रहा है कि 2024 का चुनाव वो हार रही हैं, इसलिए वो ये सब काम कर रही है। इस पर सबसे पहली प्रतिक्रिया दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज की सामने आई। ED की इस छापेमारी को लेकर सौरभ ने कहा कि एक ऐसा फर्जी घोटाला है, जिसकी जांच पिछले 15 महीने से चल रही है। अब तक घोटाला को लेकर ED और CBI कम से कम 1000 ठिकानों पर छापेमारी की। लेकिन कहीं से उन्हेंन कुछ भी नहीं मिला।
https://twitter.com/ANI/status/1709433818258809000?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1709433818258809000%7Ctwgr%5E2360097ddc615bdf8888630d079d315a4c290f05%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.abplive.com%2Fstates%2Fdelhi-ncr%2Fsanjay-singh-home-ed-raid-aap-leader-and-delhi-minister-saurabh-bharadwaj-reaction-attacks-on-bjp-2507498
छापेमारी पर भड़की आम आदमी पार्टी
पार्टी की प्रवक्ता रीना गुप्ता ने इस रेड पर सवाल उठाते हुए कहा कि, संजय सिंह के घर पर ED की ये रेड इसलिए पड़ी है क्योंकि वो हमेशा सरकार से अडानी के मुद्दे पर सवाल पूछते रहते हैं। केंद्रीय एजेंसियों को पहले भी छापेमारी के दौरान कुछ नहीं मिला था और आज भी कुछ नहीं मिलेगा।
यह भी पढ़ें: यात्रीगण कृप्या ध्यान दें! पंजाब में ट्रेन सफर करने में आज परेशानी होगी, ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतरे
ये सिर्फ बदले कार्रवाई
वहीं, ED की इस कार्यवाही को लेकर संजय सिंह के पिता दिनेश सिंह ने कहा कि मणिपुर मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो रही है, लेकिन संजय सिंह पर कार्रवाई हो रही है, ये सिर्फ बदले कार्रवाई है। उन्होंने कहा पहले भी संजय को राज्यसभा से पूरे सत्र के लिए सस्पेंड कर दिया गया था।
संबंधित खबरें
दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
18 hrs agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
21 hrs agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
22 hrs agoपंजाब विधानसभा पहुंचे स्कूली छात्र, CM भगवंत मान ने दिया सफलता का मंत्र
1 day agoपंजाब में 2027 चुनाव से पहले सियासी घमासान
1 day agoपंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप, मोहाली में होंगे फाइनल मुकाबले
2 days agoभगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका, 50000 का लगा जुर्माना; AAP का दावा
2 days agoपरविंदर सिंह झोटा मर्डर केस में CBI का बड़ा एक्शन, रात में थाने पहुंची टीम
2 days agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
3 days agoराम मंदिर चंदा चोरी पर अमन अरोड़ा ने सख्त कार्रवाई की मांग की
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines