Drug Smugglers Selling PCM Powder, बठिंडा: पंजाब सरकार जितनी ज्यादा सिद्दत से प्रदेश को नशा मुक्त बनाने में जुटी हुई है, उतनी ही सिद्दत से तस्कर राज्य में नशा फैलाने पर काम कर रहे हैं। ताजा मामला बठिंडा से सामने आया है, जहां नशा तस्करों ने एक नया हथकंडा अपनाया है। जिसके साथ वो अपने नशे के कारोबार बढ़ा रहे हैं। अब तस्कर पैरासिटामोल की गोलियों को पीस कर उसके पाउडर को चिट्टा बताकर बेच रहे हैं।
तरकीब का खुलासा
तस्करों की इस तरकीब का खुलासा एक वीडियो की वजह से हुआ। ये वीडियो बठिंडा के बीड तलाब बस्ती नंबर 2 बताया जा रहा हैं। वीडियो में एक युवक पैरासिटामोल की गोलियों को पीस लिया और फिर उसके पाउडर को चिट्टा कहकर बेचना शुरू कर दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें: पंजाब सरकार का Student के लिए खास तोहफा, पढ़ाई में नहीं आएंगी कोई अड़चन
तस्कर गिरफ्तार
एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना बताया कि वायरल वीडियो में दिखने वाला व्यक्ति नशा तस्कर प्रदीप सिंह है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से पुलिस को गोलियों का पाउडर बरामद हुए है। थाना सदर में तस्कर के खिलाफ केस दर्ज कर आगे कार्रवाई की जाएगी।
वायरल वीडियों का सच
पुलिस तक वीडियो को बस्ती के रहने वाले विजय कुमार ने पहुंचाया था। विजय बताया कि पिछले कुछ दिनों से उसके इलाके में काफी बड़े स्तर पर चिट्टा की बिक्री हो रही थी। इसके बाद जब वो इसकी तह तक गया तो उसे पैरासिटामोल की गोलियों के पाउडर के बारे में पता चला। जिसके बाद उसने तस्कर प्रदीप सिंह की वीडियो बना ली और उस वीडियो को पुलिस को दे दिया।
संबंधित खबरें
2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी... झोटा के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति
1 hr agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
1 day agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
1 day ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
2 days agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
2 days agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
2 days agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
2 days agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
3 days agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines