CM Bhagwant Singh Mann Cycle Rally, लुधियाना: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शहीद करतार सिंह सराभा के बलिदान दिवस पर साइकिल रैली निकाली। इस रैली में सीएम मान ने हजारों युवाओं के साथ मिलकर 13 किलोमीटर तक साइकिल चलाई है। इस रैली के जरिए सीएम मान ने 25000 से अधिक नौजवानों को नशा मुक्त पंजाब अभियान के लिए भी जागरुक किया। राज्य में ये साइकिल रैली पंजाब पुलिस द्वारा निकाली गई। इस साइकल रैली के जरिए पुलिस ने लोगों को जागरूक करके नशों की कमर तोड़ने का संदेश दिया है।
नशा मुक्त पंजाब
इस रैली में सभी वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया, जिससे पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के संदेश का प्रसार किया जा सके। रैली में पहुंचे लोग खास कर नौजवानों में नशों की बुराई को जड़ से खत्म कर और अपने राज्य को खुशहाल और सेहतमंद राज्य बनाने का उत्साह देखने लायक था।
https://twitter.com/CMOPb/status/1725041917996708180
शहीद करतार सिंह सराभा
इस साइकल रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मान ने कहा कि इस समागम का मुख्य मकसद नशों की समस्या पर काबू पाना और अच्छी सेहत के साथ अच्छे जीवन के तौर पर साइकिल की सवारी को उभारना है। यह रैली नशों के गंभीर परिणामों और नशे से मुक्त जीवन की महत्ता के बारे में जागरूकता पैदा करके नशों की मांग को घटाने में अहम जरिया साबित होगी। सीएम भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस रैली की बहुत ज़्यादा अहमीयत है, क्योंकि इतेफाक से यह रैली देश के सबसे नौजवान इंकलाबी शहीद करतार सिंह सराभा के शहादत दिवस के मौके पर करवाई गई है, जिसने 19 साल की उम्र में वतन के लिए अपना जीवन कुर्बान कर दिया था।
यह भी पढ़ें: शर्मनाक हरकत! लड़की ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिख दीं ऐसी बातें, पति-पत्नी सुसाइड के लिए हुए मजबूर
पंजाब की पवित्र मिट्टी
सीएम मान ने कहा कि साइकिल पर सवार दिल से जुड़ी जगहों की पवित्र मिट्टी साथ लेकर आए, जिसका प्रयोग पौधे लगाने के लिए किया जायेगा और इन पौधों के नाम क्रमवार तौर पर रखे जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह प्रयास इस समागम की गहराई और मनोरथ को बढ़ाता है।
संबंधित खबरें
एक्टिविस्ट झोटा के हत्यारे के घर पर चला बुलडोजर, भीड़ ने फूंकी दुकान; VIDEO
16 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
17 hrs agoएंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या का NHRC ने लिया संज्ञान
1 day agoएंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की पंजाब में हत्या, VIDEO भी आया सामने
1 day agoमुख्यमंत मान बोले- साढ़े चार साल में जीता पंजाब के लोगों का दिल
2 days agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
2 days agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
3 days agoCBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
6 days agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
6 days agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines