Online Classes For JEE And NEET Paper In Punjab: पंजाब की भगवंत मान सरकार प्रदेश के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। इसके लिए पंजाब सरकार द्वारा शिक्षा को लेकर भी बढ़ावा दिया जा रहा है। राज्य में इसकी शुरुआत स्कूल के लेवल पर की जारी ही है। इससे सीएम मान प्रदेश के बच्चों के भविष्य को बदलने के लिए अथक कोशिश कर रहे हैं।
इसी के तहत अब सरकारी स्कूलों में जेईई मेन्स और नीट पेपर की तैयारियां करवाई जाएगी। आज से नीट पेपर के लिए ऑनलाइन क्लासेस शुरू होने जा रही हैं। शिक्षा विभाग ने पिछले हफ्ते से जेईई मेन्स के लिए कोचिंग शुरू कर दी है। स्कूलों में आज से नीट परीक्षा के लिए ऑनलाइन क्लासेस शुरू होने जा रही हैं।
IIT कानपुर ने तैयार किया AI सॉफ्टवेयर
जानकारी के अनुसार, आईआईटी कानपुर ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित सॉफ्टवेयर तैयार किया है। यह योजना शिक्षा मंत्रालय स्कूल शिक्षा और साक्षरता साहित्य ऐप से जुड़ी है। नीट परीक्षा के लिए 20 नवंबर से फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और मैथमेटिक्स की कक्षाएं शाम 4.30 बजे से 6.30 बजे तक लगेंगी।
कितने महीने का है कोर्स
वहीं, शिक्षा विभाग के इस कार्यक्रम के तहत स्टूडेंट्स को जेईई और नीट पेपर की तैयारी कराई जाएगी। यह कोर्स डेढ़ से चार महीने का होगा। इसमें बच्चों को फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स समेत सभी सब्जेक्ट्स को शामिल किया जाएगा।
स्कूलों में डिजिटल क्लासरूम तैयार
कोचिंग के लिए सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्लासरूम तैयार किए गए हैं। विभाग ने जिला शिक्षा अधिकारियों को इस योजना पर विशेष ध्यान देने और व्यवस्थाओं की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं।
ये भी पढ़ें- ‘रंगला पंजाब’ विजन के लिए जरूरी है पंचायतों का योगदान’, समारोह में बोलीं कैबिनेट मंत्री बलजीत कौर
संबंधित खबरें
एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या का NHRC ने लिया संज्ञान
5 hrs agoएंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की पंजाब में हत्या, VIDEO भी आया सामने
14 hrs agoमुख्यमंत मान बोले- साढ़े चार साल में जीता पंजाब के लोगों का दिल
1 day agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
1 day agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
2 days agoCBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
5 days agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
5 days agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
6 days agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
10 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines