Punjab Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री मान की अगुवाई में पंजाब सरकार की कैबिनेट मीटिंग हुई। इस मीटिंग में पंचायत चुनाव में सरपंच और पंच पद के उम्मीदवारों को राजनीतिक दलों का चुनाव चिन्ह नहीं देने का फैसला किया गया। इसे लेकर कैबिनेट ने पंजाब पंचायत चुनाव नियमों में संशोधन किया है। इसके साथ ही पंजाब सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है। कैबिनेट की बैठक में फैसला लिया गया कि पंजाब सिविल सर्विसेज में नई पोस्ट बनाई जाएंगी। सरकार ने अब PCS के 310 पदों को बढ़ाकर 369 कर दिया गया है।
इसके अलावा पंजाब पंचायती रूल्स में शोध किया गया है। पंजाब में पहले राजनीतिक दलों के सिम्बल पर पंच और सरपंच का चुनाव लड़ा जा सकता था, लेकिन कैबिनेट ने अब पार्टी सिंबल पर चुनाव लड़ने के नियम को खत्म कर दिया है।
घग्गर दरिया के आसपास रहने वाले गांवों में बरसाती दिनों में बड़ी मुश्किल होती है। घग्गर के पास की 20 एकड़ पंचायती जमीन सरकार ने ली है। यहां 40 फुट गहरा छप्पड़ बनेगा। इसके अलावा हाउस सर्जन की 450 पोस्टों पर भर्ती के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। वहीं, आजीवन कारावास या अन्य अपराध के तहत 10 कैदियों को रिहाई दी गई है।
पीसीएस अफसरों के पद बढ़ाएं गए। कैबिनेट मीटिंग में अफसरों के 59 नए पदों को हरी झंडी दे दी गई है। इसके अलावा पंजाब के नए जिले मलेकोटला में सेशन डिवीजन में 36 नई पोस्ट मंजूर की गई हैं। इसके साथ ही मालेरकोटला को सेशन कोर्ट दिया जाएगा। वहीं, कैबिनेट की बैठक के बाद वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कंगना रणौत के बयान पर प्रतिक्रिया दी। चीमा ने कहा कि बीजेपी को कंगना का इलाज किसी अच्छे अस्पताल में कराना चाहिए।
ये भी पढ़ें- कंगना रनौत के बयान पर मुख्यमंत्री भगवंत मान की तीखी प्रतिक्रिया, एक्ट्रेस को लेकर भाजपा को दी नसीहत
संबंधित खबरें
CBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
2 days agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
2 days agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
3 days agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
7 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
7 days ago'जीत गए चन्नी साहब', राहुल गांधी से मिलने के बाद छलका राजा वड़िंग का दर्द
8 days agoकौन हैं पंजाब कांग्रेस के नए 'कप्तान' परगट सिंह? आलाकमान ने जताया भरोसा
8 days agoआराधना मिश्रा बनीं UP कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
8 days agoपरगट सिंह या विजय इंदर सिंगला? किसे मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान?
9 days agoवड़िंग ने दिया पंजाब कांग्रेस चीफ से इस्तीफा, अब किसे मिलेगी गद्दी?
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines