Chandigarh fake job case: चंडीगढ़ के एक युवक को नौकरी के लिए बायोडाटा वेबसाइटों पर अपलोड करना महंगा पड़ गया। युवक को एक आरोपी ने फोन कर नौकरी के झांसे में ले लिया। जिसके बाद उसको 6 लाख 45 हजार रुपये की चपत लगा दी। सेक्टर-43 के रहने वाले नवीन गुप्ता ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। गुप्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने सबसे पहले उसे फोन कर इंटरव्यू के लिए 6500 रुपये की डिमांड की थी।
नवीन ने कई रोजगार पोर्टलों पर अपना बायोडाटा डाल रखा था। 22 जून को नवीन को आरोपी का फोन आया था। आरोपी ने कहा कि वह एक नेशनल मीडिया ग्रुप से बोल रहा है। इंटरव्यू निर्धारित करने के लिए नवीन से 6500 रुपये की मांग की गई। इसके बाद आरोपी ने बार-बार उससे कुल 6 लाख 45 हजार रुपये ले लिए। आरोपी ने नेशनल मीडिया ग्रुप का बताकर उससे ठगी की है।
जिसके बाद अब पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस को दी शिकायत में नवीन ने बताया कि उसने कई रोजगार पोर्टल पर नौकरी के लिए बायोडाटा अपलोड कर रखा था। उसे शक है कि वहीं से आरोपी ने उसका नंबर लिया और संपर्क कर नौकरी के बहाने चूना लगा दिया।
पुलिस की सलाह-फेक जॉब कॉल से बचकर रहें
आरोपी ने बाद में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, अनिवार्य पाठ्यक्रम सीखने, मेडिकल एग्जाम और आईटी प्रशिक्षण के लिए रुपये मांगे। जिसके बाद फर्जी नियुक्ति पत्र दे दिया गया। कुल मिलाकर लगभग 6 लाख 45 हजार रुपये ठग लिए गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि जिस नंबर से फोन आया था, उसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने सलाह दी है कि नौकरी के नाम पर स्कैम किया जा रहा है। इससे बचकर रहें।
संबंधित खबरें
आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
17 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
23 hrs agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
1 day ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
1 day agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
1 day agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
2 days agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
2 days agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
2 days agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
3 days agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines