चंडीगढ़: पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने मंगलवार को 24 एकड़ पंचायती जमीन को कब्जे से मुक्त कराया है। मामला संगरूर जिले के गांव नवांगांव का है। यहां दल-बल के साथ पहुंचकर कब्जे हटवाने के बाद मंत्री ने विधायक लहरा बरिन्दर गोयल की मौजूदगी में मीडिया के माध्यम से संदेश दिया कि प्रदेश की भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार इस मामले के प्रति बहुत गंभीर है।
अब तक छुड़वाई गई 12 हजार एकड़ जमीन
कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि राज्य में पंचायती जमीन से कब्जे हटवाने की मुहिम में अब तक 12 हजार एकड़ से अधिक जमीन पंचायतों को लौटा दी गई है। आगे भी इस तरह का अभियान जारी रहेगा। अगर किसी भी व्यक्ति ने खाली करवाई जमीन पर फिर से अवैध कब्जा करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विधायक ने जताया कैबिनेट मंत्री का आभार
उधर, प्रदेश सरकार के अतिक्रमण विरोधी अभियान के लिए स्थानीय विधायक बरिन्दर गोयल ने कैबिनेट मंत्री का आभार जताया। इस अवसर पर विभाग के शामलात सैल के संयुुक्त निदेशक जगविन्दरजीत सिंह संधू, लहरा के एसडीएम सूबा सिंह, पंचायत विभाग के डिविजनल डिप्टी डायरेक्टर विनोद कुमार गागट, डीडीपीओ सुखचैन सिंह, डीएसपी परमिन्दर सिंह, बीडीपीओ गुरतेग सिंह, गांव के सरपंच कुलवंत सिंह, पंचायत मेंबर और अनेक ग्रामीण भी मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
भारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
3 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
3 days ago'जीत गए चन्नी साहब', राहुल गांधी से मिलने के बाद छलका राजा वड़िंग का दर्द
4 days agoकौन हैं पंजाब कांग्रेस के नए 'कप्तान' परगट सिंह? आलाकमान ने जताया भरोसा
4 days agoआराधना मिश्रा बनीं UP कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
4 days agoपरगट सिंह या विजय इंदर सिंगला? किसे मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान?
5 days agoवड़िंग ने दिया पंजाब कांग्रेस चीफ से इस्तीफा, अब किसे मिलेगी गद्दी?
6 days agoनशे के मुद्दे पर धालीवाल का शिरोमणि अकाली दल और BJP पर हमला
6 days agoSGPC विवाद पर बलतेज पन्नू ने उठाए सवाल, ₹1 लाख ट्रांसफर को लेकर मांगा जवाब
7 days agoनशे की चपेट में आने की आशंका वाले दोस्तों का साथ न छोड़ें: डॉ. बलजीत कौर
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines