BSF Shoots Pak Drone: सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने पिछले दो दिनों में चौथी बार पाकिस्तान की नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया है। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात BSF जवानों ने पिछले दो दिनों में पाकिस्तान की ओर से आए चार ड्रोन को मार गिराया है।
BSF की ओर से शनिवार को कहा कि उन्होंने एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया और पंजाब के अमृतसर से संदिग्ध नशीले पदार्थों से भरा एक बैग जब्त किया। बीएसएफ ने कहा कि पिछले दो दिनों में यह उनका चौथा ड्रोन है जिसे मार गिराया गया है।
बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर ने एक ट्वीट में कहा कि पाकिस्तान के एक ड्रोन ने भारतीय हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया जिसे अमृतसर सेक्टर में तैनात भारतीय जवानों ने मार गिराया। तलाशी के दौरान ड्रोन से संदिग्ध नशीले पदार्थों का एक बैग बरामद किया गया है।
और पढ़िए – Today’s Latest News, 21 May 2023: कहां क्या हुआ? यहां पढ़िए लोकल और देश की हर छोटी-बड़ी जरूरी खबर
बताया गया कि चौथे ड्रोन ने शनिवार की रात को भारतीय हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया था। बीएसएफ के अधिकारियों ने 24 घंटे में पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर चार पाकिस्तानी ड्रोनों को रोका और मार गिराया। बीएसएफ ने शुक्रवार रात तीन ड्रोनों को रोका, जबकि चौथे को शनिवार रात मार गिराया गया।
प्रवक्ता ने कहा कि पहला ड्रोन ‘DJI मैट्रिस 300 RTK’ बनाने वाला एक काला क्वाडकॉप्टर अमृतसर जिले के उधर धारीवाल गांव से बरामद किया गया था। उन्होंने कहा कि बीएसएफ के जवानों ने शुक्रवार रात करीब नौ बजे गोलीबारी कर इस मानवरहित हवाई वाहन (यूएवी) को रोक लिया।
और पढ़िए – लेखकों से अधिक बिक रही एंटरप्रेन्योर की किताबें, ‘दोगलापन’ व ‘हार के उस पार’ सबसे लोकप्रिय
उसी तरह का एक क्वाडकॉप्टर ड्रोन अमृतसर जिले के रतन खुर्द गांव से बरामद किया गया था, जब रात करीब साढ़े नौ बजे सैनिकों ने उस पर गोलीबारी की थी। प्रवक्ता ने कहा कि रतन खुर्द गांव में मिले यूएवी से 2.6 किलोग्राम संदिग्ध हेरोइन वाले ड्रोन से जुड़े दो पैकेट भी बरामद किए गए।
इस मोर्चे पर शुक्रवार की रात एक तीसरे ड्रोन को रोका गया। हालांकि, इसे बरामद नहीं किया जा सका क्योंकि यह पाकिस्तान की तरफ गिरा था। प्रवक्ता ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज में लोगों को पाकिस्तान की तरफ से तीसरे ड्रोन को उठाते हुए दिखाया गया है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
पंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
11 hrs agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
18 hrs agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
1 day agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
1 day agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
2 days ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
2 days agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
3 days agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
5 days agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
5 days agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines