हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

पाकिस्तान के खिलाफ BSF की कार्रवाई जारी; पंजाब में ड्रोन से गिराए गए 7.5 किलो हेरोइन और हथियार जब्त

विज्ञापन

Punjab News: पंजाब के फाजिल्का जिले में सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने शनिवार को सीमा पार से नशीले पदार्थों की तस्करी के एक और प्रयास को विफल कर दिया। बीएसएफ ने पाकिस्तानी ड्रोन से गिराए गए 7.5 किलोग्राम हेरोइन और एक पिस्तौल के अलावा अन्य सामान जब्त किया है। खेप उठाने आए तीन से चार संदिग्धों की हरकत देख बीएसएफ जवानों ने फायरिंग भी की, लेकिन वे भागने में सफल रहे।

जानकारी के मुताबिक, रात 12.05 बजे जवानों ने फाजिल्का से 13 किमी दूर चुरीवाला चुस्ती गांव के पास पाकिस्तानी ड्रोन के भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की आवाज सुनी। बीएसएफ के प्रवक्ता ने कहा कि उन्होंने ड्रोन की दिशा में गोलीबारी की, जो वापस पाकिस्तान चला गया। तलाशी के दौरान बीएसएफ कर्मियों को इलाके की तलाशी के दौरान उन्हें 3 पैकेट में 7.5 किलो हेरोइन बरामद हुई। इसके अलावा एक पिस्तौल, दो मैगजीन और नौ एमएम के 50 कारतूस भी मिले हैं।

बता दें कि फिरोजपुर के जोगिंदर सीमा चौकी पर शुक्रवार रात 10 बजे बीएसएफ जवानों ने पाकिस्तान से आने वाले ड्रोन की आवाज सुनी थी। कार्रवाई के दौरान बीएसएफ ने 5.56 एमएम इंसास राइफल से सीमा बाड़ से 250 मीटर दूर ड्रोन की आवाज की ओर फायरिंग की।

एक हफ्ते में पाकिस्तान सीमा पर मिले तीन ड्रोन

गुरुवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात को तरनतारन जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास एक खेत से 5 किलो हेरोइन के साथ एक ड्रोन बरामद किया गया था। सोमवार को करीब 10 किलो हेरोइन ले जा रहे दो पाकिस्तानी ड्रोन को बीएसएफ ने अमृतसर और तरनतारन जिलों में सीमा पर मार गिराया था। बुधवार को तरनतारन जिले के खलरा के वन तारा सिंह गांव के एक खेत से टूटा हुआ क्वाडकॉप्टर बरामद किया गया।

बीएसएफ ने नवंबर तक 16 ड्रोन मार गिराए

बीएसएफ के महानिदेशक पंकज सिंह ने एएनआई को बताया था कि इस साल अब तक बल ने 16 ड्रोन मार गिराए हैं। उन्होंने कहा कि हमने ड्रोन के खतरे से निपटने के लिए तीन से चार तरीके अपनाए हैं और वे बहुत अच्छे परिणाम दे रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘हमने इन ड्रोन को मार गिराने वाले अपने जवानों को प्रोत्साहन राशि भी दी है। इन प्रयासों के कारण, हमने इस साल नवंबर तक 16 ड्रोन मार गिराए हैं, जो पिछले साल मार गिराए गए एक ड्रोन से काफी अधिक है। इस साल के अंत तक मार गिराए गए ड्रोन की संख्या बढ़कर 25 हो जाने की संभावना है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें