Amritsar News: सीमा सुरक्षा बल (BSF) और पंजाब पुलिस की एक संयुक्त टीम ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास से पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किया है। जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह अमृतसर जिले में भारत-पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास संयुक्त टीम तलाशी अभियान चला रही थी। इसी दौरान पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किया गया।
विशेष सूचना पर बीएसएफ और पंजाब पुलिस की ओर से शुरू किए गए तलाशी अभियान के बाद ड्रोन को अमृतसर के कक्कड़ गांव के बाहरी इलाके से बरामद किया गया। बीएसएफ ने कहा, तलाशी के दौरान उसके जवानों ने पुलिस कर्मियों के साथ कक्कड़ गांव से सटे खेत से एक ड्रोन बरामद किया।
बीएसएफ ने कहा कि बरामद ड्रोन एक असेंबल किया गया क्वाडकॉप्टर है। बीएसएफ और पंजाब पुलिस के संयुक्त प्रयासों से एक और पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किया गया।
शनिवार को तरनतारन में भी बरामद किया गया था ड्रोन
इससे पहले शनिवार को बीएसएफ ने पंजाब के तरनतारन जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास एक ड्रोन बरामद किया था। ड्रोन को शुक्रवार रात करीब 9.05 बजे तरनतारन जिले के पल्लोपति गांव के पास रोका गया और बीएसएफ के जवानों ने निर्धारित अभ्यास के अनुसार ड्रोन को रोकने के लिए तुरंत प्रतिक्रिया दी।
संबंधित खबरें
पंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
6 hrs agoCBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
3 days agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
3 days agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
4 days agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
8 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
8 days ago'जीत गए चन्नी साहब', राहुल गांधी से मिलने के बाद छलका राजा वड़िंग का दर्द
8 days agoकौन हैं पंजाब कांग्रेस के नए 'कप्तान' परगट सिंह? आलाकमान ने जताया भरोसा
9 days agoआराधना मिश्रा बनीं UP कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
9 days agoपरगट सिंह या विजय इंदर सिंगला? किसे मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान?
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines