हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

2022 में BSF ने की ताबड़तोड़ कार्रवाई; घुसपैठियों को मार गिराया, 22 ड्रोन पकड़े, 316 KG ड्रग्स भी जब्त किया

विज्ञापन

Border Security Force: पंजाब में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने साल 2022 में सीमा पार से भेजे गए 22 ड्रोनों को पकड़ा, दो पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया और 316 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किया।

BSF ने एक बयान में कहा कि पंजाब में सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बॉर्डर पर सतर्कता बनाए रखी। नतीजतन, 22 ड्रोनों का पता लगाया और उन्हें पकड़ा गया। इस दौरान 316.988 किलोग्राम हेरोइन, 67 हथियार, 850 राउंड गोली भी जब्त की गई। साथ ही दो पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार भी गिराया गया। बताया गया कि विभिन्न घटनाओं में 23 नागरिकों को भी पकड़ा गया।

https://twitter.com/ANI/status/1609091468848959488

553 किलोमीटर लंबे बॉर्डर की सुरक्षा का जिम्मा BSF के हवाले

सुरक्षा बलों ने कहा कि मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए बीएसएफ ने अनजाने में अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने वाले नौ पाकिस्तानी नागरिकों को पाकिस्तान रेंजर्स को सौंप दिया है। बता दें कि BSF के जवान पंजाब की 553 किलोमीटर लंबी भारत-पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा करते हैं।

बीएसएफ सीमा रक्षक बल होने के नाते सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की देखभाल भी करता है और उनकी भलाई के लिए विभिन्न नागरिक कार्रवाई कार्यक्रम आयोजित करता है, जिसमें मुफ्त चिकित्सा शिविर, कौशल विकास प्रशिक्षण, खेल टूर्नामेंट और सांस्कृतिक गतिविधियां शामिल हैं।

“जय जवान जय किसान” की सच्ची भावना से सीमावर्ती किसानों की सहायता करने और उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए कंपनी कमांडर नियमित रूप से किसानों के साथ बैठकें करते हैं। कमांडेंट व डीआइएसजी बैठकों में किसानों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करते हैं। इस दौरान ये सुनिश्चित किया जाता है कि इन बैठकों से पहले पर्याप्त प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि अधिक से अधिक किसान इन बैठकों में भाग ले सकें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें