Punjab Govt Bulldozer Action on Drug Smuggler Sonu: पंजाब की भगवंत मान सरकार द्वारा नशा तस्कर माफियाओं की नकेल कसने के लिए लगातार उचित कदम उठाए जा रहे हैं। यहां पंजाब पुलिस ने नशे के नेटवर्क को तोड़ने के लिए भी कड़ा प्रहार किया है। इसी के तहत राज्य की पंजाब सरकार ने नशा माफिया के खिलाफ एक बड़ा एक्शन लिया है। बीते दिन लाडोवाल के पास एक गांव में एक ड्रग माफिया के घर पर पंजाब प्रशासन की तरफ से बुलडोजर की कार्रवाई की गई।
ड्रग माफिया के घर चला बुलडोजर
पंजाब पुलिस ने ड्रग्स के खिलाफ युद्ध के तहत ड्रग माफिया के घर पर देर रात बुलडोजर चलाया है। पंजाब की मान सरकार ने ड्रग माफिया के अवैध निर्माण को कुछ ही समय में बुलडोजर कार्रवाई के साथ ध्वस्त कर दिया। यह मामला कल देर रात तलवंडी गांव के ड्रग माफिया सोनू के घर पर बुलडोजर चलाने का था। बता दें कि सोनू 3 साल से ड्रग तस्करी कर रहा है और उसके खिलाफ 6 FIR पहले ही दर्ज हैं।
यह भी पढ़ें: विदेश भेजने का ‘शार्टकट’ पहुंचाएगा जेल, पंजाब के ट्रैवल एजेंट्स को सरकार की चेतावनी, 271 को नोटिस
कार्रवाई के दौरान क्या हुआ?
ड्रग माफिया सोनू के घर पर इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए थे। आने वाले दिनों में इसी तरह नशा तस्करों की अवैध संपत्तियों और निर्माण पर बुलडोजर अभियान चलाया जाएगा। हाल ही में पंजाब सरकार ने अवैध रूप से अमेरिका भेजने वाले 40 ट्रैवल एजेंटों के लाइसेंस को रद्द किया है। इसके साथ ही पंजाब पुलिस ने 271 ट्रैवल एजेंटों को भी नोटिस जारी किया है।
संबंधित खबरें
करतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
11 hrs agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
22 hrs agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
1 day ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
1 day agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
2 days agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
4 days agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
4 days agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
4 days agoपंजाब विधानसभा पहुंचे स्कूली छात्र, CM भगवंत मान ने दिया सफलता का मंत्र
4 days agoपंजाब में 2027 चुनाव से पहले सियासी घमासान
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines