चंडीगढ़: जल सप्लाई और सेनिटेशन मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने गुरुवार को जानकारी दी है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। पंजाब के सभी गांवों के सभी घरों को नलों के द्वारा पानी की सप्लाई सम्बन्धी लक्ष्य प्राप्त होने के उपरांत केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय द्वारा पंजाब को 100 प्रतिशत सर्टीफायी (तस्दीक) किया गया है।
देश व्यापक प्रोग्राम है
जिम्पा ने बताया कि जल जीवन मिशन केंद्र सरकार की तरफ से आरंभ किया गया देश व्यापक प्रोग्राम है, जिसके अधीन 2024 तक समूह राज्यों के हर घर में पाइप के द्वारा पानी सप्लाई दी जानी है और पंजाब के लिए यह बड़े गौरव की बात है कि पंजाब ने यह मील पत्थर मार्च, 2023 में प्राप्त करके देश का छटा राज्य होने का रुतबा प्राप्त कर लिया है।
बीमारियों से छुटकारा मिल सके
जिम्पा ने बताया कि गांवों में जल सप्लाई का स्तर ऊंचा उठाने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। विभिन्न स्कीमों के द्वारा पानी की उपलब्धता और गुणवत्ता का संपूर्ण ध्यान रखते हुए स्कीमें चलाईं जा रही हैं जिससे आम लोगों को पानी के द्वारा होने वाली बीमारियों से छुटकारा मिल सके।
ग्राम सभा का प्रस्ताव
मंत्री ने आगे कहा कि पंजाब सरकार मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व अधीन लगातार प्रयास कर रही है कि जिन इलाकों में भूजल नीचे चला गया है या दूषित हो गया है वहां नहरी पानी मुहैया करवाया जाये। इस मकसद के लिए बहुत सी नई स्कीमें बनाईं जा रही हैं। गौरतलब है कि भारत सरकार की जल जीवन मिशन स्कीम के अधीन किसी भी गांव को सर्टीफायी गांव होने के लिए ग्राम सभा का सत्र करके ग्राम सभा का प्रस्ताव, ग्राम सभा की मीटिंग की कार्यवाही की वीडियोग्राफी और साथ ही विभाग के अधिकारी की तरफ से दिए गए सर्टिफिकेट की कॉपी भारत सरकार के पोर्टल पर अपलोड करनी होती है। पंजाब के सभी 11,900 गांवों की सर्टीफिकेशन 6 अप्रैल, 2023 को होने के बाद पंजाब ‘हर घर जल सर्टिफाइड’ राज्य बन गया है।
संबंधित खबरें
आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
20 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
1 day ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
2 days agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
2 days agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
2 days agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
2 days agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
2 days agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
3 days agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines