Punjab News: बठिंडा मिलिट्री स्टेशन के अंदर आज तड़के करीब 4 बजकर 35 मिनट पर फायरिंग की घटना सामने आई है। फायरिंग में चार लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। चारों मृतक 80 मीडियम रेजिमेंट के हैं। घटना पर अब से थोड़ी देर में सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को जानकारी देंगे।
घटना के बाद स्टेशन क्विक रिएक्शन टीमों को सक्रिय कर दिया गया और इलाके को घेर लिया गया और सील कर दिया गया। सर्च ऑपरेशन जारी है। पंजाब पुलिस के सूत्रों का कहना है कि बठिंडा मिलिट्री स्टेशन फायरिंग की घटना में कोई आतंकी एंगल नहीं है।
और पढ़िए – आज पटियाला जेल से रिहा हो सकते हैं नवजोत सिंह सिद्धू, पत्नी का इमोशनल ट्वीट- ‘मैंने मांगी थी मौत’
जानकारी के मुताबिक, घटना ऑफिसर्स मेस के अंदर की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, कैंटोनमेंट एरिया को सील कर दिया गया है। कैंट के अंदर किसी को जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है। फिलहाल, इस मामले में अधिक जानकारी देने से इनकार किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि फायरिंग रूक गई है। सेना अपने स्तर पर मामले को हैंडल कर रही है।
और पढ़िए – पटियाला जेल से रिहा हुए नवजोत सिंह सिद्धू, निकलते ही बोले- ‘देश में आएगी क्रांति’
जानकारी के मुताबिक, यह घटना मिलिट्री स्टेशन के ऑफिसर्स मेस के अंदर हुई। सभी पीड़ितों की पहचान की जा रही है। फायरिंग करने वाला सिविलियन ड्रेस में था। एसएसपी बठिंडा के मुताबिक, ”गोलीबारी की घटना कोई आतंकी हमला नहीं था।”
पंजाब पुलिस और खुफिया सूत्रों के अनुसार, “यह एक आतंकी हमला नहीं लगता है। यह फ्रेट्रिकाइड का मामला लगता है।” सूत्रों ने कहा कि परिवार भी इलाके में रह रहे हैं। कुछ दिन पहले यूनिट के गार्ड रूम से एक इंसास असॉल्ट राइफल गायब हो गई थी। सूत्रों ने कहा कि बठिंडा छावनी के अंदर पुलिस को भी जाने की अनुमति नहीं है। सर्च ऑपरेशन जारी हैं। आगे की जानकारी जुटाई जा रही है।
संबंधित खबरें
आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
1 hr agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
6 hrs agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
10 hrs ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
1 day agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
1 day agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
1 day agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
1 day agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
1 day agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
2 days agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines