AAP Suspends Amritsar MLA: आम आदमीं पार्टी ने पंजाब के अमृतसर से विधायक कुंवर विजय प्रताप को 5 साल के लिए निलंबित कर दिया है। आम आदमी पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (PAC) ने विधायक को निलंबित करने का फैसला लिया। विधायक कुंवर को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने की वजह से निलंबित किया गया हैं। उन्होंने अकाली नेता बिक्रम मजीठिया के खिलाफ विजिलेंस के एक्शन पर सवाल उठाए थे और यही हरकत उन्हें महंगी पड़ गई। कुंवर विजय प्रताप ने मजीठिया पर विजिलेंस के एक्शन की सार्वजनिक मंचों पर आलोचना की थी, जिसे आम आदमी पार्टी ने अपनी विचारधारा के खिलाफ माना और उनके खिलाफ एक्शन लिया।
यह भी पढ़ें:क्या है धर्म चक्रवर्ती सम्मान, PM मोदी को जैन समाज ने इस उपाधि से क्यों नवाजा?
एक्शन लेकर दिया गया कड़ा संदेश
बता दें कि कुंवर विजय प्रताप पर कार्रवाई करके पार्टी ने अपने सभी सदस्यों, वर्करों, सांसदों और विधायकों को संदेश दिया है कि पार्टी विरोधी किसी गतिविधि को स्वीकार नहीं किया जाएगा। नशे के खिलाफ पार्टी का अभियान किसी भी कीमत पर कमजोर नहीं पड़ने दिया जाएगा और अगर कोई इस कैंपेन में राजनीतिक रूप से दखल देगा या विरोध करेगा तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कुंवर विजय प्रताप को अभी पार्टी से सस्पेंड किया गया है और उनकी विधायकी बनी रहेगी। पार्टी की ओर से उन्हें अपना पक्ष रखने और अपना रवैया सुधारने का मौका दिया जाएगा। अगर सुधार नहीं हुआ तो पार्टी की ओर से उनके खिलाफ इससे ज्यादा सख्त एक्शन लिया जा सकता है।
यह भी पढ़ें:जम्मू कश्मीर से धारा 370 क्यों हटाई गई? सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस BR गवई ने बताया
कौन हैं कुंवर विजय प्रताप सिंह?
बता दें कि कुंवर विजय प्रतार सिंह आम आदमी पार्टी के सदस्य हैं। पंजाब के नॉर्थ अमृतसर से पार्टी के विधायक हैं। वे पूर्व IPS अधिकारी भी हैं। उन्होंने साल 2022 में आम आदमी पार्टी की टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा और जीता। आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में 117 में से 92 सीटें जीतकर सरकार बनाई और 16वीं विधानसभा का गठन किया। भगवंत मान ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की थी।
संबंधित खबरें
भारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
3 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
3 days ago'जीत गए चन्नी साहब', राहुल गांधी से मिलने के बाद छलका राजा वड़िंग का दर्द
4 days agoकौन हैं पंजाब कांग्रेस के नए 'कप्तान' परगट सिंह? आलाकमान ने जताया भरोसा
4 days agoआराधना मिश्रा बनीं UP कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
4 days agoपरगट सिंह या विजय इंदर सिंगला? किसे मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान?
5 days agoवड़िंग ने दिया पंजाब कांग्रेस चीफ से इस्तीफा, अब किसे मिलेगी गद्दी?
6 days agoनशे के मुद्दे पर धालीवाल का शिरोमणि अकाली दल और BJP पर हमला
6 days agoSGPC विवाद पर बलतेज पन्नू ने उठाए सवाल, ₹1 लाख ट्रांसफर को लेकर मांगा जवाब
7 days agoनशे की चपेट में आने की आशंका वाले दोस्तों का साथ न छोड़ें: डॉ. बलजीत कौर
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines