Police action before AAP rally in Ludhiana: पंजाब के सीएम भगवंत मान की अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश के बाद से पंजाब में लगातार पुलिस एक्शन मोड में दिख रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल की लुधियाना में रैली से पहले लुधियाना पुलिस ने रात भर सर्च ऑपरेशन चलाया और शुक्रवार को देर रात रेलवे स्टेशन देखते ही देखते पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। रेलवे स्टेशन पर पहुंची पुलिस टीमों ने पहुंचते ही चेकिंग शुरू कर दी और स्टेशन पर ट्रेनों में सवार यात्रियों के समान की भी जांच की।
एडीसीपी रूपिंदर कौर सरां की अगुवाई में चले इस तलाशी अभियान के दौरान टीमों ने प्लेटफार्म नंबर 1 से लेकर 7 तक करीब 2 घंटे गहनता से चेकिंग की। इस तलाशी अभियान में ए.सी.पी. समेत करीब 70 पुलिसकर्मी, रेलवे सुरक्षा बल और जी.आर.पी. के मुलाजिम शामिल थे। सूत्रों का कहना है कि पुलिस को कोई विशेष सूचना मिली थी, लेकिन अधिकारियों द्वारा कोई भी पुष्टि नहीं की गई। पुलिस का कहना है कि यह रूटीन चेकिंग थी।
यह भी पढ़ें- भारत का वो राज्य, जहां ‘फरिश्ते’ पहुंचाएंगे घायलों को अस्पताल; 2 हजार रुपए देकर सरकार कहेगी Thanks
नाकेबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया गया
वहीं, एडिशनल डीसीपी (क्राइम) रूपिंदर सरन ने बताया कि कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल से निर्देश मिलने के बाद रेलवे स्टेशन पर घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया गया। कोरडोन एंड सर्च ऑपरेशन के चलते ही रेलवे स्टेशन पर सर्च अभियान किया गया। इस दौरान जोन ए के अधिकारियों की टीम भी शामिल थी। टीमों ने रेलवे प्लेटफार्म के अलावा रेलवे परिसर व माल गोदाम में भी चेकिंग की है। प्लेटफार्म नंबर 1 पर जम्मू से दिल्ली की तरफ जाने वाली ट्रेन की भी गहनता से जांच की गई है। इसके अलावा रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध दिखाई देने वाले लोगों को रोककर उनसे पूछताछ भी की गई है। इससे पहले शुक्रवार की सुबह लुधियाना में पुलिस ने कई इलाकों में नाकेबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया।
यह भी पढ़ें- Navjot Sidhu का डांस वीडियो वायरल; शादी के बंधन में बंधे कांग्रेस नेता के बेटे करण सिद्धू, तस्वीरें आई सामने
सीएम ने की थी अधिकारियों से साथ बैठक
CM मान ने मंगलवार को सभी जिलों के DC, पुलिस कमिश्नरों और SSP के साथ बैठक की थी, जिसमें उन्होंने नशे व लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति पर सभी अधिकारियों को सख्त रवैया अपनाने के लिए कहा है। बैठक में DGP गौरव यादव भी मौजूद थे और बीते दिनों पंजाब पुलिस की उपलब्धियां पर भी चर्चा हुई।
संबंधित खबरें
आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
13 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
18 hrs agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
22 hrs ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
1 day agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
1 day agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
1 day agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
2 days agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
2 days agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
2 days agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines